रविवार, 14 जनवरी 2018

बाड़मेर पथ संचलन आज ,क्रांति महोत्सव की तैयारियां परवान पर


बाड़मेर  पथ संचलन आज ,क्रांति महोत्सव की तैयारियां परवान पर
- तैयारियां: संघ के सह सरकार्यवाह के प्रवास को लेकर स्वयंसेवकों में उत्साह, हाई स्कूल मैदान में हुआ नगर एकत्रीकरण
बाड़मेर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 18 जनवरी को होने वाले संक्रांति महोत्सव को लेकर रविवार को हाई स्कूल मैदान में नगर एकत्रीकरण हुआ, इसमें नगर की सभी बस्तियों के स्वयंसेवक पहुंचे। एकत्रीकरण में संक्रांति महोत्सव में होने वाले दंड (लाठी) प्रयोग, योग-व्यायाम, घोष और समता प्रदर्शन का पूर्वाभ्यास किया गया। वहीं पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा से सभी स्वयंसेवकों को अवगत करवाया गया। इसके साथ ही पूरे शहर में भगवा पताकाएं और राष्ट्रवादी नारें लिखे बैनर-होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं।
संघ के नगर कार्यवाह प्रदीप कौशिक ने बताया कि संघ के सह सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले 17 से 19 जनवरी तक बाड़मेर में रहेंगे। वे यहां 17 एवं 18 जनवरी को हो रही संघ के जोधपुर प्रांत की बैठक में हिस्सा लेने आ रहे हैं। इसी दौरान बाड़मेर नगर के स्वयंसेवकों की ओर से 18 जनवरी को द्विधारा पथ संचलन किया जाएगा। सायं 4:46 बजे महावीर सर्किल (गडरा चैराहा) और जैन दादाबाड़ी (गेहूं रोड) से अलग-अलग पथ संचलन प्रारंभ होंगे, जिनका संगम अहिंसा सर्किल पर सायं 17:18:19 (5:18) बजे होगा। संचलन समाप्ति पर सायं 7 बजे हाई स्कूल मैदान में संक्रांति महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें सह सरकार्यवाह संबोधित करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें