रविवार, 14 जनवरी 2018

जैसलमेर केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री शेखावत आज लेगें जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

  जैसलमेर केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण राज्यमंत्री श्री शेखावत आज लेगें
जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक
विजन 2022 एवं विकास योजनाओं की करेगें समीक्षा


जैसलमेर ,14जनवरी। केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण राज्यमंत्री श्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की अध्यक्षता में सोमवार 15 जनवरी, 2018 को प्रातः 10 बजेः कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रखा गया है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ,जिला परिषद जैसलमेर अनुराग भार्गव ने बताया कि केन्द्रीय कृषि एवं कृषि कल्याण राज्यमंत्री श्री शेखावत बैठक के दौरान ’’ विजन 2022 ’’ तथा विकास योजनाओं की विस्तार से बिन्दुवार समीक्षा करेगें। उन्होंने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे इस बैठक में अपने-अपने विभाग की अपडेट सूचनाओं को लेकर पूर्ण प्रगति के साथ आवष्यक रुप से नियत समय पर उपस्थित होना सुनिष्चित करावें।                  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें