सोमवार, 3 अक्तूबर 2016

रांची 2 लड़कों से था लड़की का अफेयर, तीसरे से चली शादी की बात तो पहले ने किया ये

 रांची 2 लड़कों से था लड़की का अफेयर, तीसरे से चली शादी की बात तो पहले ने किया ये
 Love, unguarded, murderer, similar, incident, happened, girl, before, marriage, Crime, story, Girlfriends, boyfriend, affair, Ranchi, Jharkhand.
रांची।यहां एक लड़की की हत्या मामले में पुलिस ने उसके ब्वॉयफ्रेंड को अरेस्ट कर रविवार को जेल भेज दिया। आरोपी के अनुसार वो लड़की को बेहद प्यार करता था। लेकिन वो उसे छोड़ दूसरे लड़के से प्यार करने लगी थी। उसकी किसी तीसरे युवक से शादी होने वाली थी। बताते चलें कि बीते सोमवार को लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हॉस्पिटल के पीछे मार दी थी गोली...

-आरोपी परवेज ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। परवेज ने बीते सोमवार को रिंपा (मृतका) को बुलाया और सदर अस्पताल के पीछे ले गया।
-यहां सिंगल शॉट रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली लगने के बाद रिंपा सदर अस्पताल की ओर भागी, लेकिन कैंपस में ही पेड़ के पास गिर पड़ी।
-गोली मारने के बाद परवेज उसका पर्स फेंककर बाइक से राधागोविंद स्ट्रीट होते हुए भाग निकला। हत्या में कुछ अन्य युवकों ने भी सहयोग किया, जिनके नाम उसने पुलिस को बता दिए हैं।
-पुलिस उस हथियार की तलाश में जुटी है, जिससे रिंपा की हत्या की गई है। लोअर बाजार पुलिस शनिवार की दोपहर 12 बजे आरोपी परवेज को रिंपा के घर ले गई थी।
-वहां परवेज को देखते ही रिंपा की मां आशा देवी विफर पड़ीं। परवेज को बार-बार पकड़ कर पूछ रही थीं कि बेटी को क्यों मार डाला। वहीं पर परवेज थोड़ा लड़खड़ा गया।
-रिंपा के बड़े भाई शेखर ने अपने दोस्तों के साथ उसका पर्स खोज निकाला था। इसकी सूचना उसने पुलिस को तत्काल दी थी। जब पर्स खोला गया, तो उसमें पांच हजार रुपए से ज्यादा राशि मिली।
- 10-10 की गड्डी भी थी। इतने रुपए देख कर ही पुलिस को शक हो गया कि आरोपी झूठी कहानी गढ़ रहा है। पुलिस का शक इससे बढ़ा कि जिस लड़की के पर्स में इतने रुपए थे, वह आखिर सौ रुपए लेने के लिए क्यों जाएगी।
-आरोपी परवेज ने पुलिस को बताया था कि घटना के दिन विमलानंद टावर के पास रिंपा ने उससे कुछ पैसे मांगे थे और उसने उसे सौ रुपए दिए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें