मंगलवार, 21 जून 2016

विश्व योग दिवस आज, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया योग

विश्व योग दिवस आज, चंडीगढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया योग


दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंडीगढ़ में 30 हजार से अधि‍क लोगों के साथ योग किया| पीएम ने घोषणा की कि अगले साल से योग के लिए काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा| पीएम ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दो योग अवॉर्ड का ऐलान किया है| संबोधन के दौरान योग की जरूरत पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि यह महज क्रिया नहीं, बल्कि‍ शरीर को स्वस्थ्य रखने की विधि‍ है|




उन्होंने कहा, 'योग के जरिए हम डयबिटीज जैसी बीमारी को भी मात दे सकते हैं| योग पाने का नहीं, बल्कि मुक्ति का मार्ग है| ये परलोक का विज्ञान नहीं है, इहलोक का विज्ञान है| पीएम ने कहा कि योग विश्व में और लोकप्रिय होना चाहिए. भारत से अच्छे योगा टीचर निकलें|'






पीएम मोदी के साथ विकलांगों ने भी योग किया| योग पर यह कार्यक्रम चंडीगढ़ के कैपिटल कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया| इसके अलावा योग दिवस पर देशभर में मंगलवार को 1 लाख से अधि‍क कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है|





SMS में योगा दिवस का आयोजनजयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हजारों लोग योग कार्यक्रम में शामिल हुए| सवाई मानसिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय कार्यक्रम सुबह 6 :30 बजे से शुरु हुआ| कार्यक्रम में जल संसाधन विकास मंत्री उमा भारती, मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, ओम माथुर, स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने शिरकत की| राजधानी के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में चालीस हजार से ज्यादा लोगों ने योगाभ्यास किया|


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें