गुरुवार, 11 फ़रवरी 2016

बाड़मेर गौरव सेनानियांे का योगदान अविस्मरणीय: तिवारी

 बाड़मेर गौरव सेनानियांे का योगदान अविस्मरणीय: तिवारी

बाड़मेर,11 फरवरी। गौरव सेनानियांे एवं देश की रक्षा के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों का योगदान अविस्मरणीय है। गौरव सेनानियांे एवं शहीदांे के परिजनांे को केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाआंे का लाभ मिल सके। साथ ही हम उनके दुःख-दर्द को कम कर सके। इसके लिए गौरव सैनानी रैली जैसे आयोजन किए जाते है। बिग्रेडियर मनोज तिवारी ने गुरूवार को जालीपा सैन्य छावनी मंे गौरव सैनानी रैली के दौरान यह बात कही।
बिग्रेडियर तिवारी ने कहा कि रैली के जरिए गौरव सेनानियांे को उनके अधिकार दिलाने का प्रयास किया जाता है। उन्हांेने कहा कि गौरव सेनानियांे को किसी भी प्रकार की दिक्कत हो तो वह किसी भी समय आ सकते है। गौरव सेनानी अपने को अकेला महसूस नहीं करें, उनके हितांे की रक्षा के लिए सैन्य अधिकारियांे के साथ जिला प्रशासन की ओर से भी पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्हांेने कहा कि गौरव सेनानी एक-दूसरे की मदद करने के साथ संगठित रहे। उन्हांेने तथाकथित अफवाहांे से सावधान रहने की बात करते हुए कहा कि छोटी-छोटी बातांे के जरिए कमजोर करने की साजिश रची जा सकती है। लेकिन इसका करारा जबाव देते हुए देश और फौजी धर्म निभाना है। उन्हांेने कहा कि पश्चिमी सीमा पर रहने के वाले गौरव सेनानियांे से विशेष सतर्कता बरतने को कहा।
इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हरदत्त शर्मा ने कहा कि जिला सैनिक कार्यालय की ओर से गौरव सेनानियांे के कल्याण के लिए विभिन्न योजनाआंे से लाभांवित करवाने के प्रयास किए जा रहे है। उन्हांेने कहा कि गौरव सेनानी समस्याआंे से अवगत कराए ताकि उनका समाधान करवाया जा सके। उन्हांेने सैनिक कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाआंे के बारे मंे विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गौरव सेनानी समय पर जीवित प्रमाण पत्र बनवाएं। इसके लिए जालीपा सैन्य स्टेशन के साथ सैनिक कल्याण कार्यालय मंे संपर्क किया जा सकता है। उन्हांेने कहा कि 25 वर्ष से छोटे बच्चांे एवं अविवाहित बेटी को भी पेंशन देने का प्रावधान है। इस दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के केप्टन हीरसिंह भाटी ने कहा कि पूर्व सैनिक देश के लिए सदैव तैयार है। वे अमन चाहते है लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो सेना के साथ मागदर्शन के अनुरूप भूमिका निभा सकते है। उन्हांेने गौरव सेनानियांे को मुरब्बे आवंटित करवाने तथा राजस्व संबंधित समस्याआंे के लिए जिला प्रशासन से सहयोग करने का मामला उठाया। उन्हांेने कहा कि बैंकर्स संबंधित समस्याआंे के समाधान के साथ सैनिक कालोनी की मांग काफी समय से की जा रही है। उन्हांेने गौरव सेनानी रैली के आयोजन के लिए सैन्य अधिकारियांे का आभार जताया।
इस अवसर पर कर्नल जे.एस.हाडा ने पूर्व सैनिकांे को मिलने वाली सुविधाआंे की जानकारी देते हुए कहा कि गौरव सेनानी रजिस्ट्रेशन के लिए डाक के जरिए भी आवेदन भिजवा सकते है। इसके अलावा टो फ्री नंबर पर अपनी समस्या दर्ज करवा सकते है। उन्हांेने कहा कि पीपीओ नंबर अथवा आधार कार्ड से संबंधित कोई समस्या हो तो अवगत कराएं। गौरव सेनानी रैली मंे बैंकर्स, विद्युत, राजस्व, परिवहन, पशुपालन, जिला उद्योग केन्द्र समेत विभिन्न सरकारी विभागांे की ओर से स्टाल लगाकर गौरव सेनानियांे को सरकारी योजनाआंे की जानकारी दी गई। इससे पहले वीरांगनाआंे एवं युद्व शहीदांे के परिजनांे का बिग्रेडियर मनोज तिवारी एवं अन्य सैन्य अधिकारियांे ने सम्मान किया। इस दौरान गौरव सेनानियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।
गौरव सेनानियों की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारणःशर्मा
बाड़मेर,11 फरवरी। जिला प्रशासन गौरव सेनानियांे एवं उनके परिजनांे की समस्याआंे के समाधान के लिए सदैव तत्पर है। बाड़मेर जिले मंे जिला स्तरीय एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियांे को इसके लिए विशेष तौर से निर्देशित किया गया है कि गौरव सेनानियांे की समस्याआंे का प्राथमिकता से निस्तारण हो। जिला कलक्टर सुधीर शर्मा ने गुरूवार को गौरव सेनानी रैली के दौरान गौरव सेनानियांे से यह बात कही। इस दौरान गौरव सेनानियांे ने जिला कलक्टर को समस्याआंे से अवगत कराया। इस पर जिला कलक्टर ने इनके यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।
गौरव सेनानियांे को जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाते हुए जिला कलक्टर शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत सैनिकांे को पुनः नियोजित करने के लिए भी बैंकर्स, प्राइवेट कंपनियांे की ओर से प्रयास किए जा रहे है। इसके अलावा अटल सेवा केन्द्रांे पर भी चैकीदार के रूप मंे सेवानिवृत सैनिकांे को नियोजित करने का प्रावधान किया गया है। गौरव सैनानी रैली मंे भी उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक, जिला रोजगार अधिकारी तथा जिला परिवहन अधिकारी को भी उपस्थित होने के निर्देश दिए गए। ताकि गौरव सेनानियांे को पुनःनियोजित करवाने की दिशा मंे पहल की जा सके। उन्हांेने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से समय-समय पर आयोजित होने वाले रोजगार मेलांे मंे भी गौरव सेनानियांे, शहीदांे के परिजनांे को केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाआंे की जानकारी देने के साथ उससे लाभांवित करने की कोशिश की गई है। गौरव सेनानी अपनी समस्याआंे को लेकर कभी भी जिला प्रशासन के पास आ सकते है। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें