बुधवार, 16 दिसंबर 2015

बाड़मेर। राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का चारण ने किया उद्घाटन

बाड़मेर। राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का चारण ने किया उद्घाटन



बाड़मेर। नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा संचालित राष्ट्रीय युवा कोर स्वंय सेवक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन जिला रोजगार अधिकारी भवानी प्रताप चारण ने किया।

चारण ने स्वंय सेवको से आह्वान किया िकवे इस शिविर से बहुत सारी बाते सीख कर जाये तथा उन बातो को आम ग्रामीण जन तक पहुचाने में अपनी भूमिका अदा करे । चारण ने स्वंयसेवको को रोजगार कार्यालय की ओर से मिलनी वाली योजनाओ की जानकारी देने के साथ ही श्रम विभाग के माध्यम से संचालित विभिन्न योजनाओ जेसे कौशल शक्ति योजना, छात्रवृति योजना, गंभीर बीमारी पुर्नभरण योजना, सामान्य मृत्यु दुर्धटनाु धायल, योजना, महिला श्रमिक की प्रसुति योजना आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

news के लिए चित्र परिणाम

उन्होने स्वंयसेवको से अपील कि वे अपने अपने क्षेत्रो के कमठा श्रमिक,नरेगा में कार्य किया हो अथवा कर रहे हो,का श्रम विभाग में निर्माण श्रमिक का कार्ड बनावे । सरकार ने अब श्रमिक कार्ड बनाने हेतु गा्रम पंचायतो के ग्राम सेवको व विकास अधिकारियो ,को अधिकार प्रदान कर रखे है। इसी प्रकार इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत श्रमिको का पंजीयन भी उनके विभाग द्वारा किया जाता है।

नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ओम प्रकाश जोशी ने शिविर के उदेश्यो पर विस्तार से चर्चा करते हुए स्वंयसेवको से कहा कि आप इस प्रशिक्षण के दौरान बिभिन्न विषय विशेष्ज्ञो के माध्यम से कई जानकारीयाॅ प्रापत करेगे। इसी के साथ आप को फिल्ड भ्रमण भी कराया जायेगा।

इससे पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के राजेन्द्र पुरोहित ने स्वंय सेवको की सहायता से दैनिक कार्यक्रम, विभिन्न समितियो का गठन का कार्य किया इसी के साथ राजेन्द्र पुरोहित ने स्वंय सेवक के गुणो व नेहरू युवा केन्द्र संगठन पर विस्तार से जानकारी दी।

परिचय समूह चर्चा सत्र में नेहरू युवा केन्द्र जैसलमेर के काबल खा, नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर के नरेन्द्र सिंह,जुझार सिंह,सुरेश कुमार, चुनी देवी,जसोदा मनोज ने समूह चर्चा में भाग लिया।




धनाउ में ब्लाक स्तरीय भाषण प्रतियोगिता

देश भक्ति तथा राष्ट्र निर्माण विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र बाड़मेर द्वारा नेहरू नवयुवक मंडल चोहटन के सहयोग से जसवन्त सोलकी उच्च प्राथमिक विद्यालय धनाउ प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जुझार ंिसह,द्वितीय स्थान कमलेश कागा, व तीसरा स्थान माया पंवार ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सरिता, प्रधानाध्यापक शेराराम,सहित कैलाश कागा,सवाई राम सिलोरा,वनिता परिहार ने भी अपने विचार व्यक्त किय।

नेहरू नवयुवक मंडल चोहटन के डुगर राठी ने बताया कि विजेता प्रतिभागी दिनांक 28 दिसम्बर को जिला स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में अपनी भाषण कला का प्रदर्शन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें