मंगलवार, 29 दिसंबर 2015

जैसलमेर आॅपरेशन स्माईल - द्वितीय के संबंध में मिटिंग का आयोजन,बाल श्रम के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश



जैसलमेर आॅपरेशन स्माईल - द्वितीय के संबंध में मिटिंग का आयोजन,बाल श्रम के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश
जैसलमेर गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार व माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार महानिदेशक पुलिस, राजस्थान, जयपुर द्वारा दिनंाक 01.01.2016 से 31.01.2016 तक गुमशुदा नाबालिक बच्चों की तलाश हेतु आॅपरेशन स्माई- द्वितीय चलाया जायेगा। जिस पर पुलिस अधीक्षक जिला जैसलमेर के निर्देशानुसार आज दिनंाक 29.12.2015 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सज्जनसिंह नोडल अधिकारी ए.एच.टी.यू. जैसलमेर की अध्यक्ष्यता में पुलिस अधीक्षक कार्यालय जैसलमेर में मिटिंग का आयोजन किया गया। उक्त मिटिंग के दौरान मानव तस्करी यूनिट के प्रभारी रतनलाल उप अधीक्षक पुलिस, जिला जैसलमेर के थानों में गठित टीम के अधिकारी आवडदान उनि, पुथा कोतवाली, भंवरसिंह सउनि पुथा सदर, पुरूषोतम सउनि, महिला थाना, नवलसिंह सउनि, पुथा झिझनियाली, मेघसिंह सउनि, पुथा सांगड, शैतानसिंह सउनि, पुथा मोहनगढ, देवीसिंह सउनि, पुथा लाठी, शेराराम सउनि, पुथा रामदेवरा, ओमप्रकाश हैड कानि. पुथा सम, गोविन्दाराम हैडकानि. पुथा फलसुण्ड , कंवरसिंह हैड कानि. पुथा नाचना व शैलेन्द्रसिंह मानव तस्करी यूनिट जैसलमेर, हिम्मतसिंह कविया, स.नि.सा. न्याय एवं अवि जैसलमेर, सीडब्लूसी सदस्य तुलछीदेवी, प्रतापाराम प्रजापत सदस्य किशोर न्याय बोर्ड, रामेश्वरी पुरोहित किशोर न्याय बोर्ड, रामकिशन चाईल्ड लाईन 1098, करूणा माहेश्वरी जीवन धारा संस्था, राहुल टांक, श्रम विभाग जैसलमेर, विशाल दाधिच, जगजीवन निराश्रित बाल गृह पोकरण, तुलछाराम चैधरी, परिविक्षा अधिकारी, सामाजिक न्याय एवं अधि.वि. जैसलमेर, अनिल उज्जवल बालगृह जीवन धारा संस्था, भगवानदान श्रम विभाग, अजय व्यास चाईल्ड लाईन 1098, रामचंद्र जन कल्याण सेवा समिति खिया उपस्थित रहे। मिटिंग के दौरान अभियान को सफल बनाने हेतु हरसम्भव प्रयास करने की बात रखी गई तथा नाबालिक बच्चों की तलाश कर उनके परिवार तक पहुचाना तथा हाल ही में विभिन्न जगहों जैसे होटलों, ढाबों, ईट के भट्टों, खाने की होटलों, दूकाने एवं अन्य कामकाजी स्थानों पर बाल श्रम करवाने वालों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने की बाद रखते हुए थानों पर पदस्थापित समस्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

’’’ज्भ्म् म्छक्’’’

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें