मंगलवार, 15 दिसंबर 2015

जालोर मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्ब अभियान के तहत होगा विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन



जालोर मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्ब अभियान के तहत होगा विभिन्न कार्यक्रमों का क्रियान्वयन
जालोर 15 दिसम्बर -जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जायेगा।

जिला कलक्टर डाॅ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि पंचायती राज विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्राी जल स्वावलम्बन अभियान के अन्तर्गत ग्राम स्तरीय आई.ई.सी. द्वारा विभिन्न गतिविधियों का क्रियान्वयन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के तहत 16 दिसम्बर को अभियान के अन्तर्गत समस्त चयनित ग्रामों में ग्राम पंचायत सदस्यों, स्थानीय समुदायों, विभिन्न विभागों के ग्राम पंचायत स्तर के कार्मिकों, गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रभावशाली व्यक्तियों आदि को सम्मिलित करते हुए अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों एवं इसके लाभों को प्रदर्शित करने वाले बैनर, तखतियों आदि को लेकर गांवों के प्रमुख स्थानों से सामुदायिक रैली निकाली जायेगी। इसी प्रकार 21 दिसम्बर को अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों एवं इसके लाभों के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम के युवाओं को सम्मिलित करते हुए गांवों के मुख्य मार्गो पर रैली निकाली जायेगी। इस रैली में अभियान से सम्बन्धित संदेश बैनर एवं तखातियों द्वारा प्रदर्शित किये जायेंगे वही 22 दिसम्बर को गांवों में महिलाओं की रैली निकाली जायेगी जिसमें प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के अन्तर्गत 23 दिसम्बर को अभियान से सम्बन्धित गतिविधियों एवं इसके लाभों के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम स्तर पर स्थित सभी विद्यालयों में सम्मिलित करते हुए गांवों के मुख्य मार्गो पर रैली निकाली जायेगी। रैली में अभियान से सम्बन्धित संदेश, बैनर एवं तखतियों आदि प्रदर्शित की जायेंगी। उक्त सभी रैलियों के दौरान अभियान के तहत तैयार जिंगल का भी उपयोग किया जायेगा तथा राज्य स्तर से तैयार किये गये पोस्टर्स में प्रदर्शित नारों का भी उपयोग किया जायेगा। इसी प्रकार 21 व 22 दिसम्बर को ग्राम सम्पर्क अभियान आयोजित किया जायेगा जिसमें ग्रामों में कार्यरत एएनएम, आंगनवाडी कार्यकर्ता, रोगार सहायक व कृषि पर्यवेक्षक आदि को गांवों में घर-घर जाकर अभियान की गतिविधियों से अवगत करवायेंगे। चयनित ग्रामों में उक्त गतिविधियों के साथ नुक्कड नाटक का आयोजन एवं कठपुतली प्रदर्शन भी किया जायेगा।

उन्होंने सम्बन्धित उपखण्ड अधिकारियों को चयनित ग्रामों में प्रभारी अधिकारी नियुक्त करने तथा विकास अधिकारियों को रैली में पोस्टर्स, बैनर व तखतियों आदि की व्यवस्था करने सहित उक्त गतिविधियों के सम्बन्ध में आवश्यक व्यवस्थाऐं सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।

---000---

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें