मंगलवार, 3 नवंबर 2015

ऐसा क्या हुआ कि महिला का कान काट दिया

ऐसा क्या हुआ कि महिला का कान काट दिया


पाली पाली. शहर के भालेलाव रोड पर एक भूखण्ड के विवाद में परिवार पर हुए जानलेवा हमले में महिला समेत तीन जने घायल हो गए। आरोपित स्थानीय पार्षद और उसके हिस्ट्रीशीटर भाई समेत अन्य लोगों पर एक महिला के कान काटने का मामला दर्ज हुआ है। तीन घायलों का बांगड़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। शहर के सोसायटी नगर में रहने वाली दुर्गादेवी पत्नी केवलचंद ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसका भालेलाव रोड पर एक भूखण्ड है। इस भूखण्ड पर अधिकार करने के लिए स्थानीय पार्षद हापूराम देवासी, उसके भाई हिस्ट्रीशीटर कानाराम देवासी सहित सात-आठ अन्य लोग आए और धमकाया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन आरोपित उसे धमकाते रहे। साथ ही दुर्गादेवी के पति, उसकी पुत्री सरोज, पुत्र गोविंद और चाची कन्या देवी के साथ मारपीट की। कन्यादेवी का कान भी काट लिया। इनको घायलावस्था में बांगड़ अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में अखिल भारत वर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ की ओर से इस संबंध में ज्ञापन दिया गया। इस पर पुलिस ने पार्षद और उसके भाई समेत अन्य लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें