रविवार, 22 नवंबर 2015

जयपुर।दिनदहाड़े महिला की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या



जयपुर।दिनदहाड़े महिला की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या


करधनी थाना इलाके में शनिवार दिनदहाड़े किसी ने महिला की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या कर दी। घटना की सूचना देर रात मृतका के परिजनों ने पुलिस को दी।

सूचना पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवाया। पुलिस के अनुसार राजेंद्र नगर निवारू रोड निवासी मुकेश बैरवा नवरात्रा से अपनी पत्नी के प्रेम (25) यहां पर किराए से रहने आया था।

वह शनिवार को मजदूरी करने लक्ष्मी नगर में गया था। शाम 6.30 बजे वापस लौटा तो उसकी पत्नी मकान में लहुलुहान स्थिति में पड़ी थी। इस पर मुकेश ने इसकी सूचना अपने ससुराल वालों को दी। इस पर मृतका के पीहर वाले घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद रात करीब 12.55 बजे पुलिस को सूचना दी। थानाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकेश बैरवा की प्रेम से शादी करीब पांच साल पूर्व हुई थी। मुकेश मूलत: बांदीकुई दौसा का रहने वाला है। प्रेम का किसी धारदार हथियार से गला काटा हुआ था और उसका शव पर्स पर पड़ा मिला। मृतका के पति द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शक के आधार पर पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें