बुधवार, 4 नवंबर 2015

राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए प्रस्ताव मांगे



राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए प्रस्ताव मांगे 

 बाड़मेर, 4 नवंबर। पर्यावरण के क्षेत्र मंे उल्लेखनीय कार्य करने नागरिकांे एवं स्वयंसेवी संगठनांे से राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। इसके लिए 30 नवंबर तक प्रस्ताव भिजवाए जा सकते है।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी.बिश्नोई ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मंे कम से कम 10 वर्षाें का कार्यानुभव रखने वाले जिले के नागरिकों एवं गैर सरकारी संगठनांे को राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण, सुधार, पर्यावरण अधिनियम की अनुपालना मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकांे, संगठनांे, नगरपालिका, नगर निगम, नगर परिषद को राज्य स्तरीय राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार प्रदान करने का निर्णय लिया था। वर्ष 2016 के लिए राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को वितरित किए जाएंगे। उन्हांेने बताया कि राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार 2016 के लिए नामांकन निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव, पर्यावरण विभाग, कमरा नंबर 8325 उत्तरी पश्चिमी खंड, शासन सचिवालय जयपुर को भिजवाए जा सकते है।

क्या मिलेगा पुरस्कार मंेः पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मंे उत्कृष्ट कार्य करने वाले संगठन अथवा संस्था को 5 लाख रूपए एवं रजत कमल ट्राफी, पर्यावरण अधिनियम की अनुपालना मंे उत्कृष्ट करने वाली नगरपालिका, नगर निगम को 3 लाख एवं रजत कमल ट्राफी तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मंे उत्कृष्ट करने वाले व्यक्ति को 2 लाख रूपए एवं रजत कमल ट्राफी प्रदान की जाएगी।

कौन करेगा नाम प्रस्तावितः पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र मंे कम से कम पांच वर्ष का अनुभव रखने वाले गैर सरकारी संगठन को राजस्थान के वन एवं पर्यावरण विभाग,राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल, जिला कलक्टर तथा नगर पालिका, नगर निगम, नगर परिषद का नाम पुरस्कार के लिए स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को प्रस्तावित करना होगा।

नामांकन के लिए पात्रताः प्रदूषण की रोकथाम, प्राकृतिक स्त्रोतांे के संरक्षण, क्षरणीय स्त्रोतांे का समुचित उपयोग, पर्यावरणीय योजना एवं प्रबंधन, पर्यावरणीय प्रभाव निर्धारण, पर्यावरण सुधार, संवद्र्वन के क्षेत्र मंे किया गया उत्कृष्ट फील्ड, अनुसंधान कार्य जैसे वनीकरण, भूमि की पूर्न स्थापना, जल उपचार, वायु शुद्विकरण, पर्यावरण शिक्षा, पर्यावरणीय विषयांे के प्रति जागरूकता संबंधित कार्य करने वाले व्यक्तियांे एवं संगठनांे को सम्मानित किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें