सोमवार, 28 सितंबर 2015

जोधपुर घर में महिलाएं खेल रही थी जुआ, आठ गिरफ्तार

जोधपुर घर में महिलाएं खेल रही थी जुआ, आठ गिरफ्तार





चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र के रामनगर में एसीपी दुर्गसिंह राजपुरोहित, स्पेशल टीम व चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने सोमवार को एक मकान पर दबिश दी।
यहां पुलिस ने घर में ताश के पत्तों से जुआ खेल रही छह महिलाओं व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया। इनमें दम्पती भी शामिल हैं, जिन्होंने अपने घर को जुए का अड्डा बना रखा था। उनके कब्जे से 96 हजार रुपए बरामद किए गए हैं।
लम्बे समय से चल रहा था जुआ
एसीपी दुर्गसिंह ने बताया कि राम नगर स्थित गीता पत्नी महादेव सिंधी के मकान पर दबिश दी। यहां छह महिलाओं सहित आठ जने जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर महिलाएं भागने लगी।
पुलिस ने मौके से मकान मालिक गीता, उसके पति महादेव पुत्र टोकनदास, शंकर नगर निवासी लता पत्नी गिरधारील सिंधी, 20/442 चौपासनी हाउसिंग बोर्ड निवासी दीपा पत्नी राजेश सिंधी, 18/17 सीएचबी निवासी अंजू पत्नी जीवतमल सिंधी, 21/241 सीएचबी निवासी शीला पत्नी प्रकाश सिंधी, 18/319 बबीता पत्नी प्रकाश सिंधी व कमला नेहरू नगर निवासी विशन पुत्र कोटूमल सिंधी को गिरफ्तार किया।
उनके कब्जे से 96 हजार रुपए बरामद किए। पुलिस का कहना है कि गीता अपने मकान में महिलाओं को बुलाकर जुआ खिलवाती थी। यह लम्बे समय से चल रहा था। उसका पति महादेव सरकारी कर्मचारी है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें