सोमवार, 28 सितंबर 2015

बरेली।पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला पैर, संबंध बनाने से मना करने पर ली जान



बरेली।पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाला पैर, संबंध बनाने से मना करने पर ली जान



यूपी के बरेली में एक हैवानियत भरी घटना सामने आई है, जिसने दरिंदगी की सारी हदें पार दी। यहां एक पति ने अपनी पत्नी का कत्ल सिर्फ इसलिए कर दिया क्योंकि उसने शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। यह घटना सिर्फ इतनी सी ही नहीं है उस हैवान पति ने पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया। बरेली पुलिस ने मामले की जांच करके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए डाला दबाव

रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नरियावल की बताई जाती है। यहां रहने वाले राजीव की शादी मीनू से हुई। दोनों की 14 साल पहले शादी हुई थी। जानकारी के मुताबिक राजीव ने शराब पी रखी थी। उसने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरन दबाव बनाया।

पत्नी को जबरन पिलाता था शराब

प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजीव खुद शराब का लती था और अपनी पत्नी को भी जबरन शराब पिलाता था। घटना वाले दिन भी राजीव ने पत्नी से फिजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की। पत्नी ने संबंध बनाने से मना कर दिया। जिसके बाद उसने पत्नी को शराब पिलाई और उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला किया।




प्राइवेट पार्ट में पैर डाले

राजीव ने पत्‍नी के प्राइवेट पार्ट में पैर डाल दिया, जिससे उसका सारा मांस बाहर आ गया और खून बहने लगा। राजीव अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देने के बाद शराब के नशे में घर के बाहर बैठ गया। उसने खून को साफ करने की भी कोशिश की। घटना की सूचना किसी ने मीनू की बहन को दी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें