सोमवार, 28 सितंबर 2015

नई दिल्ली।इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 76 करोड़ रुपए का सोना, 100 गिरफ्तार



नई दिल्ली।इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर पकड़ा गया 76 करोड़ रुपए का सोना, 100 गिरफ्तार
IGI airport delhi

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी में बढ़ोतरी हुई है। अधिकारियों ने इस साल अप्रैल से अब तक 76 करोड़ रुपए से अधिक कीमत का सोना बरामद किया और लगभग 100 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि सोने की तस्करी में संदेह से बचने के लिए तस्कर नव-विवाहित दंपतियों और हवाई अड्डे के कर्मचारियों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सीमा शुल्क अधिकारियों ने 2014-15 में सोने की तस्करी के 388 मामले में 230 लोगों को गिर तार किया। इन मामलों में 155 करोड़ रुपए मूल्य का लगभग 596 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि जबकि 2013-14 में लगभग 363 मामले दर्ज किए गए, जिसमें से 92 करोड़ का 353 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। कुल 123 लोगों को तस्करी मामले में गिर तार किया गया। इस साल अप्रैल और अगस्त के दौरान सीमा शुल्क अधिकारियों ने 169 मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में 76 करोड़ रुपये मूल्य का 293 किलोग्राम सोना बरामद किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें