बुधवार, 12 अगस्त 2015

जैसलमेर सरहद के जवानो ने पर्यावरण सरंक्षण का दिया सन्देश

जैसलमेर सरहद के जवानो ने पर्यावरण सरंक्षण का दिया सन्देश

जैसलमेर 
सीमा सुरक्षा बल स्वर्ण जयंती वर्ष: हरियाली और हर्ष वृक्षारोपण अभियान: 


जैसलमेर दिनांक 12 अगस्त 2015 को सेक्टर मुख्यालय सुरक्षा सीमा सुरक्षा बल जैसलमेर (दक्षिण) डाबला द्वारा श्री बी. एस. राजपुरोहित, उप महानिरीक्षक के नेतृत्व में सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर दक्षिण के प्रांगण में सीमा सीमा सुरक्षा बल स्वर्ण जयंती वर्ष: हरियाली और हर्ष वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान श्री के एल मीना, प्राधानाचार्य, केन्द्रीय विधालय डाबला, जैसलमेर, श्री बी एल वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला चिकित्सालय जैसलमेर और सेक्टर मुख्यालय के तमाम अधिकारीगण उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त सेक्टर मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) के अधीन वाहिनीयों 68वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री हरदीप सिहं, 103वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री जितेन्द्र कुमार, 169वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री पवन कुमार पंकज और 194वीं वाहिनी द्वारा कमांडेंट श्री मुकेश चैहान के नेतृत्व में अपने -अपने वाहिनी मुख्यालय व सीमा चैकियों के अतिरिक्त आस -पास के क्षेत्र में भी वृक्षारोपण किया गया। वर्ष 2014 के दौरान सीमा सुरक्षा बल द्वारा 30 मिनट में 3,09,141 पौधे लगाकर हासिल किये गये स्पउबं ठववा व ित्मबवतक को इस वर्ष अपग्रेड करने के लिए 30 मिनट में 1000 बजे से 1030 बजे तक वृक्षारोपण किया गया। वृक्षारोपण के दौरान इस मुख्यालय व अधीन वाहिनीयों मे निम्नलिखित संख्या में पौधे लगाए।

1. क्षेत्रीय मुख्यालय जैसलमेर (दक्षिण) - 205 नग

2. 68वीं वाहिनी - 3200 नग

3. 103 वीं वाहिनी - 5000 नग

4. 169वीं वाहिनी - 2040 नग

5. 194वीं वाहिनी - 1870 नग

6. 1011 तोपखाना - 800 नग

कुल पौधे ¬- 13115 नग




वृक्षारोपण के दौरान इस मुख्यालय व अधीन वाहिनीयांे के सभी अधिकारीगणों, अधीनस्थ अधिकारीगणों व जवानों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें