सोमवार, 22 जून 2015

विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने दिखाई ताकत



विद्युत तकनीकी कर्मचारियों ने दिखाई ताकत

2400 ग्रेड पे सहित 16 सूत्री मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता एवं जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन, 29 जून के टूल डाउन के समर्थन में आयोजित हुआ धरना प्रदर्शन

बाड़मेर, 22 जून।

राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश व्यापी आव्हान पर ग्रेड पे 2400 सहित 16 सूत्री मांगो को लेकर 29 जून को प्रस्तावित टूल डाउन के समर्थन मंे सोमवार को जिला शाखा बाड़मेर द्वारा वृत कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। धरने मंे जिले भर से सैकड़ो कर्मचारी शामिल हुए।

सुबह 10 बजे शुरू हुए धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव खींमकरण खींची ने कहा कि राज्य सरकार लंबे समय से तकनीकी कर्मचारियों की मांगे नहीं मानकर परीक्षा ले रही हैं। अगर समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगे नहीं मानी तो कर्मचारियों का सब्र जवाब दे जाएगा जिसे प्रदेश की विद्युतापूर्ति गड़बड़ाने की आशंका हैं। संभाग अध्यक्ष आईदानसिंह ईंदा ने कहा कि ग्रेड पे 2400 करने का प्रकरण काॅडिनेशन कमेटी मंे पेश हो चुका हैं मगर उर्जा विभाग एवं वित्त विभाग जानबुझकर मामले को अटका रहा हैं जो न्यायोचित नहीं हैं। इसी के विरोध मंे 29 जून को सभी कर्मचारी टूल डाउन करेगे। इसी टूल डाउन के समर्थन में सरकार का ध्यानकार्षण करने हेतु आज यह जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन किया गया। उन्होंने सभी कर्मचारियों से 24 जून को जोधपुर संभाग स्तर पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन में भी बढ़ चढ़कर भाग लेने का आव्हान किया। ताकि 29 जून के प्रस्तावित टूल डाउन को और ज्यादा मजबूती मिल सके।

धरने को जिलाध्यक्ष हिंगलाजदान, शिव से बाबूलाल सैन, जयपाल चारण, बाबूलाल मुढ़, चैहटन से रमेश चैधरी, धोरीमन्ना से हनुमान विश्नोई, सिणधरी से सताराम चैधरी, पचपदरा से गणपत प्रजापत सहित कई पदाधिकारियों से संबोधित किया। इस अवसर पर रमेश पंवार, रमेश चैधरी, धनराजसिंह, चेतन विश्नोई, शिव अध्यक्ष चेतनराम, बायतु से मदन भाटिया, अशोक नामा, चुन्नीलाल, कुंपसिंह सहित करीब सैकड़ो कर्मचारी मौजुद थे। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए 16 सूत्री मांग पत्र उर्जा सचिव के नाम अधीक्षण अभियंता एवं मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

टूल डाउन को गड़बड़ा सकती हैं विद्युतापूर्तिः

विद्युत विभाग मंे मजबूती से उभर रहे आरवीटीकेए संगठन की 29 जून को प्रस्तावित टूल डाउन हड़ताल से जिले की विद्युतापूर्ति गड़बड़ाने की आशंका हैं। टूल डाउन के दौरान कर्मचारी उपस्थिति देने के बाद कार्य का बहिष्कार करेगे जिससे विद्युत उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी समस्याओं का निस्तारण मंे कठिनाई के साथ ही बारिश-तुफान के दौरान विद्युतापूर्ति भी बाधित रह सकती हैं।

जिला कार्यकारिणी का पुनः गठनः

धरने के बाद महावीर पार्क मंे बैठक का आयोजन किया गया जिसमंे संगठन की कार्यकारिणी का पुर्नगठन किया गया। कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से पुनः हिंगलाजदान देथा को अध्यक्ष, राजेन्द्र चैधरी को उपाध्यक्ष, प्रदीप बागड़ी महामंत्री, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, लिखमाराम चैधरी, चैनाराम, गणपत प्रजापत को संगठन मंत्री, बाबूलाल सैन को संयुक्त सचिव, चैनाराम सियाग को कार्यालय मंत्री, अरूण शुक्ला, वाई के यादव एवं सताराम को प्रचार मंत्री मनोनित किया गया।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें