रविवार, 22 जून 2014

बाड़मेर। … सड़क हादसे में दो की मौत ,चार घायल

बाड़मेर। … सड़क हादसे में दो की मौत ,चार घायल 

       
                                                   बाड़मेर सरहदी जिले बाड़मेर के सिणधरी थाना क्षेत्र के भुंका भगत सिंह गांव के समीप मेगा हाई वे पर रविवार को दो वाहनो की भिड़ंत में दो लोगो की मौत हो गयी चार घायल हो गए। घायलो को बालोतरा के नाहटा चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया हैं ,. 
पुलिस सूत्रानुसार मेगा हाई वे पर भुंका भगत सिंह गांव की सरहद पर रविवार दोपहर बोलेरो और कार की भिड़ंत हो गयी ,जिसमे दो जनो की मौके पर ही मौत हो गयी ,चार जने घायल हो गए ,पुलिस को सूचना  पर पहुँच घायलो को बालोतरा अस्पताल उपचार के लिए भेजा। पुलिस मामले की जाँच में जुटी हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें