बुधवार, 25 दिसंबर 2013

देश की आन, बान और शान है अटल - भायल

देश की आन, बान और शान है अटल - भायल




सिवाना। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेई का 89व़ा जन्मदिन बुधवार को सिवाना में भाजपा द्वारा समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई हमारे देश के गौरव है। वे निरंतर सत्य और क्षमता के हिमायती रहे है। हमारे लिए उनका व्यक्तित्व सदा प्रेरणादायी बना रहेगा। पूर्व प्रधान मुलसिंह भायल ने अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों के आगे सारी दुनिया आज हैरानी जता रही है क्योकि उन्होंने अभावो में नई ऊँचाइया छुई थी। समारोह को भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सोहनसिंह भायल, अल्पसंख्यक नेता भंवरु खां, कासम खां, यासीन पठान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष राजेश जोशी, प्रवक्ता ललित शास्त्री, अशोक कुमार ने भी सम्बोधित किया। इसके बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओ ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किये तथा गायो को गुड खिलाकर पूर्व प्रधानमन्त्री के दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर भाजयुमो नगर महामंत्री मनोज रामदेव, उपाध्यक्ष जितेन्द्र जांगिड, बाबूसिंह इन्द्राणा, भवानीसिंह, नवीन शर्मा, जोगाराम, देवीदान सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें