सोमवार, 28 अक्तूबर 2013

"सेक्स जेहाद" में फंसी एक बेकसूर लड़की!

ट्यूनिश। सेना के खिलाफ अल कायदा के चरमपंथियों को "सेक्स जेहाद" के तहत सेक्स मुहैया कराने वाली कई लड़कियां और महिलाएं पुलिस की गिरफ्त में हैं। इनकी गिरफ्तारी के बाद से ट्यूनीशिया के अधिकारियों ने कहा था कि बहुत सी ट्यूनिशियाई युवा लड़कियां अपना घर छोड़कर सीरिया में लड़ाई में हिस्सा ले रहे विद्रोहियों के सेक्स सेवाएं देने पहुंच रही हैं।
लेकिन अब सेक्स जिहाद के तहत गिरफ्तारियों को ट्यूनीशिया में अविश्वास से देखा जा रहा है। गिरफ्तार लड़कियों में से एक के परिजनों ने उसे बेगुनाह करार दे रहे हैं। उसकी मां का कहना है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी उन 19 महिलाओं में शामिल है जिन्हें इस छोटे से शहर में ही पिछले दो महीनें के भीतर गिरफ्तार गिया गया है। वे मानती हैं कि उनकी बेटी बेगुनाह है।

क्या है सेक्स जिहाद का सच !

इस कहानी की जड़ अलजीरिया की सीमा से सटे ट्यूनीशिया के पश्चिमी केंद्रीय क्षेत्र जबल अल चांबी (चांबी पर्वत श्रृंखला) में हैं। दिसंबर 2012 के बाद से इस पहाड़ी क्षेत्र में ट्यूनीशिया की सेना और अल कायदा के चरमपंथियों के बीच कई बार भीषण मुठभेड़ें हुई हैं। यहां पुलिस ने कई ऎसी महिलाओं और लड़कियों को गिरफ्तार किया है जो लड़ाई में हिस्सा ले रहे जेहादियों को सेक्स सेवाएं देकर उत्साह बढ़ाने के अभियान में जुटी थीं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें