गुरुवार, 1 अगस्त 2013

रेव पार्टी में अधनंगा डांस कर रहीं 12 बारबालाएं और 35 अमीरज़ादे गि‍रफ्तार

पुणे. पुणे-मुंबई महामार्ग स्थित आपटी गेवंडे गांव में एक बंगले में चल रही रेव पार्टी पर जिला ग्रामीण पुलिस ने बुधवार तड़के छापा मारा। वहां से पुलिस ने 12 बारबालाओं तथा 35 युवकों को हिरासत में लिया हैं। मौके से पुलिस ने बड़े पैमाने पर शराब की बोतलें व अन्य सामग्री जब्त की हैं। रेव पार्टी में अधनंगा डांस कर रहीं 12 बारबालाएं और 35 अमीरज़ादे गि‍रफ्तार

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुणे-मुंबई महामार्ग के पवनानगर के पास आपटी-गेवंडे गांव में एक बंगले में मंगलवार रातपार्टी का आयोजन किया गया था। पूरी रात तक बंगले में हंगामा चला। पार्टी के बारे में जिला ग्रामीण पुलिस को जानकारी मिली। जानकारी पर पुलिस की टीमों ने बुधवार तड़के साढ़े चार बजे छापा मारा। वहां से 12 बारबालाओं व 35 युवकों को हिरासत में लिया।




उक्त बारबालाएं कोलकाता, राजस्थान, उत्तरप्रदेश तथा महाराष्ट्र की हैं। युवक मुंबई के निवासी हैं। बंगला मुंबई के गोल्डी चोप्रा नामक व्यक्ति का होने की जानकारी पुलिस जांच में सामने आई है। गिरफ्तार किए गए अधिकतर युवक व्यापारी हैं। सभी को हिरासत में लेने के बाद उनकी चिकित्सा जांच के लिए उन्हें कान्हेफाटा स्थित प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र ले जाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें