सोमवार, 3 दिसंबर 2012

फिल्म निर्माता की पोती की हत्या?

फिल्म निर्माता की पोती की हत्या?

कोलकाता। बंगाल के फिल्म निर्माता ऋत्विक घटक की पोती अदिति की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत को लेकर सस्पेंस बरकरार है। वह शुक्रवार रात सोनापुर की एक नहर से बेहोशी की हालत में मिली थी। दोस्तों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

अदिति शहर के एक कॉलेज की फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। उसे शुक्रवार रात दक्षिण कोलकाता में अपने ब्वॉयफ्रेंड और दो अन्य स्टूडेंट के साथ एक कार में आखिरी बार देखा गया था। शुक्रवार की रात उसके दोस्तों ने अदिति को बेहोशी की हालत में नहर के किनारे पड़े हुए देखा था। वह आधी भीगी हुई थी। वे उसे अस्पताल लेकर आए थे। सोनारपुर पुलिस ने मामला तिजारा पुलिस को सौंप दिया। तिजारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तिजाला पुलिस स्टेशन के सूत्रों का कहना है कि शायद अदिति की कार का एक्सीडेंट हुआ था। इसमें दो छात्राएं घायल हुई थी। इनमें से एक अदिति की इलाज के दौरान मौत हो गई। राज्य के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने पुलिस से जल्द से जल्द अदिति के शव का पोस्ट मार्टम कराने और परिजनों की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत पर विस्तृत जांच करने को कहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें