सोमवार, 31 दिसंबर 2012

फरवरी में होनी थी पीडिता की शादी

फरवरी में होनी थी पीडिता की शादी फरवरी में होनी थी पीडिता की शादी

नई दिल्ली। गैंग रेप की शिकार लड़की की फरवरी में शादी होने वाली थी। शादी उसी लड़के से होने वाली थी जो गैंग रेप की वारदात के दिन पीडिता के साथ बस में सवार था। लड़का पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

एक करीबी मित्र ने बताया कि दोनों के घर वालों ने शादी की तैयारियां पूरी कर ली थी। पीडिता और उसके ब्वॉयफ्रेंड ने दिल्ली में पार्टी भी प्लान की थी। दोनों ने साथ में खरीददारी भी की थी। 16 दिसंबर को चलती बस में लड़की का बलात्कार हो गया। 29 दिसंबर को इलाज के दौरान सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में पीडिता की मौत हो गई और रविवार सुबह दिल्ली में उसका अंतिम संस्कार किया गया।

बेटी की मौत के गम में मां भी बीमार

इस बीच पीडिता की मां बेटी की मौत के गम में बीमार पड़ गई। उसे इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बाद में उसे छुट्टी दे दी गई। रविवार तड़के जब सिंगापुर से पीडिता की पार्थिव देह दिल्ली पहुंची तो मां की आंखों से आंसू छलक आए। जैसे ही वह अपने घर पालम पहुंची,बेहोश हो गई।

मृतका के छोटे भाई ने बताया कि इलाज के लिए हम मां को डीडीयू अस्पताल लेकर गए। अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी बरूआ ने बताया कि पीडिता की मां का सीटी स्कैन,ब्लड जांच और ईसीजी किया गया। सभी जांच रिपोर्ट नॉर्मल पाए जाने के बाद मनोचिकित्सक ने भी महिला की जांच की। कोई दिक्कत नहीं पाए जाने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें