सोमवार, 31 दिसंबर 2012

देश धनी,लोग गरीब-गडकरी

देश धनी,लोग गरीब-गडकरी

जोधपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि हमारा देश बौद्धिक सम्पदा, सभ्यता एवं संस्कृति में श्रेष्ठ है। देश धनवान है,लेकिन जनता बहुत गरीब है। कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें दूसरों की बुराई कर नहीं बल्कि विकास की बातें कर सत्ता में आना है।

रविवार को यहां स्वदेशी जागरण मंच के स्वदेशी मेले के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि हमारे देश के सॉफ्टवेयर इंजीनियरों की विदेशों में बड़ी मांग है। अमरीका में 10 में से चार डॉक्टर भारतीय हैं। देश के हालात अच्छे नहीं हैं। इसका कारण गलत नीतियां और भ्रष्ट शासन है। गडकरी यहां गांगाणा रोड स्थित पाक विस्थापितों के कैम्प में भी गए। उन्होंने कहा कि केन्द्र की सत्ता में भाजपा आई तो पाक विस्थापितों को नागरिकता देने का अधिकार दोबारा जिला कलक्टर को सौंपा जाएगा। समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, पूर्व विदेश मंत्री जसवंत सिंह, किरण माहेश्वरी, सांसद अर्जुन मेघवाल व ऋषि बंसल भी मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें