सोमवार, 3 दिसंबर 2012

मुंबई: रेप का अड्डा बने रिमांड होम से फिर भागीं 10 लड़कियां


मुंबई: रेप का अड्डा बने रिमांड होम से फिर भागीं 10 लड़कियां
मुंबई. यहां के मानखुर्द स्थित एक रिमांड होम से लड़कियों के भाग निकलने का सिलसिला जारी है। खबर है कि अंधेरे का फायदा उठाकर 10 लड़कियां 'नवजीवन महिला वस्तिगृह' रिमांड होम से भाग गई हैं। इस सुधार गृह से पिछले तीन महीने में लड़कियों के भागने की यह तीसरी घटना है। बीते अक्‍टूबर में यहां से 23 लड़कियां भागी थी। इनमें से एक लड़की (तस्‍वीर में) ने मीडिया से बातचीत करने की हिम्‍मत जुटाई। इसने रिमांड होम में रहने वाली लड़कियों के साथ रेप होने की बात कह सनसनी मचा दी। इससे पहले सितंबर में भी 19 लड़कियां इस रिमांड होम से भाग निकली थीं।

तस्‍वीर में दिख रही लड़की ने दावा किया कि कुछ लोग अक्‍सर इस सुधार गृह में आया करते हैं और यहां रहने वाली लड़कियों को 'टॉर्चर' करते हैं। उसका आरोप है कि इन लोगों का विरोध करते करते एक लड़की पागल हो गई जबकि दो लड़कियों को जान से मार दिया गया। उन लड़कियों के शव का पता नहीं चल सका। हालांकि यह खुलासा करने वाली लड़की अभी कहां इस बारे में कोई पता नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें