रविवार, 4 नवंबर 2012

दीपावली से पहले मंगल पुष्य का योग

इस बार दीपावली से पहले मंगल पुष्य का योग बन रहा है। इसका प्रारंभ सोमवार पांच नवंबर को शाम 5 बजे से होगा और इसके बाद मंगलवार को दिनभर यह योग बना रहेगा। मंगलवार शाम पांच बजकर 45 मिनिट पर यह समाप्त होगा। ऐसे में इस बार मंगल पुष्य नक्षत्र दिनभर खरीदारी का मौका देगा। पुष्य नक्षत्र में चंद्रमा कर्क राशि में स्थित होता है। यह उसके स्वयं के स्वामित्व वाली राशि है। इसी दिन मंगलवार होने से यह धन वृद्धि का योग बना रहा है। चंद्र मंगल का मित्र है। इसलिए यह इस दिन की गई खरीदारी को सुख समृद्धिदायक बना रहा है।  
इसकी करें खरीदारी : वैसे तो हर साल दीपावली और इससे पहले धन तेरस को खरीदारी का शुभ योग होता है, लेकिन इससे पहले पुष्य नक्षत्र भी यह खास मौका देता है कि बाजार में शुभ योग में खरीदारी की जाए। ज्योतिष के अनुसार पुष्य नक्षत्र में खरीदी गई कोई भी वस्तु जीवन भर सुख समृद्धि देती है, लेकिन इस योग में खास तौर पर जमीन, ज्वैलरी, वाहन, इलेक्ट्रानिक्स आइटम, सोना और मशीनरी खरीदना शुभ माना जाता है।

बन रहा शुभ योग

सोमवार शाम से शुरू होगा पुष्य नक्षत्र, मंगलवार दिन भर रहेगा योग। खरीदारी के लिए खास माना जाता है पुष्य नक्षत्र। दीपावली से पहले खरीदारी का आया शानदार मौका।

अच्छे कारोबार की उम्मीद

फेस्टिवल सीजन पर मुस्कुराएगा बाजार। व्यापारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद। ग्राहकों के लिए बाजार हुआ तैयार। दीपावली तक खरीदारी के अनेक मौके लौटाएंगे बाजार की रौनक।

घर आएगी समृद्धि

शुभ योग में खरीदी गई वस्तु देती हैं सुख और समृद्धि। इसीलिए इस योग में की जाती है खरीदारी। आप भी बनाएं प्लानिंग, दीपावली से पहले पुष्य नक्षत्र पर भी कर सकते हैं खरीदारी।

मिलेंगी ढेरों खुशियां

शुभ योग में खरीदी गई कोई वस्तु आपको देगी खुशियां। इस योग में वाहन, प्रापर्टी, ज्वैलरी और इलेक्ट्रानिक आइटम खरीदने से जीवन भर रहती है घर में बरकत। साथ ही मिलती हैं खुशियां।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें