मंगलवार, 27 नवंबर 2012

विदेशी महिला की हरकत पर हुआ शक, एक्स-रे ने खोला खतरनाक सच!

नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मादक पदार्थो की तस्करी का प्रयास कर रही एक विदेशी महिला को कस्टम ने गिरफ्तार किया है।
विदेशी महिला की हरकत पर हुआ शक, एक्स-रे ने खोला खतरनाक सच! 

मार्गेट नामक यह महिला मूल रूप से नाइजीरिया की रहने वाली है। वह 24 नवंबर की देर रात इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ईटी-688 से टर्मिनल थ्री पहुंची थी।


कस्टम अधिकारियों ने इसके कब्जे से 1360 ग्राम कोकीन बरामद किया है। इसे कॉस्मैटिक लोशन की बोतलों में छिपाया गया था। कस्टम अधिकारियों के अनुसार मार्गेट के कब्जे से बरामद कोकीन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब सात करोड़ है।
 कस्टम कमिश्नर नीता बुतालिया के अनुसार टर्मिनल थ्री के ग्रीन चैनल पर तैनात कस्टम प्रिवेंटिव के अधिकारियों को महिला की गतिविधियों पर शक हुआ। जिसके आधार पर मार्गेट के सामान की जांच के लिए ग्रीन चैनल पर रोक लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें