शुक्रवार, 2 नवंबर 2012

271 आरएएस को मिली पदोन्नति , 74 को अबव सुपर टाइम स्केल

.लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को आरएएस के 271 अफसरों को पदोन्नति दे दी गई। कार्मिक विभाग से जारी की गई इस सूची में 2012-13 में होने वाली रिक्तियों के विरुद्ध 74 अफसरों को सुपर टाइम स्केल से अबव सुपर टाइम वेतन श्रंखला में पदोन्नत किया गया है। इनमें 54 अफसरों को पदोन्नति दी और एक पद सील्ड कवर में आरक्षित रखा गया है। वहीं, 19 अफसरों से वार्षिक कार्य मूल्यांकन प्रतिवेदन (एपीएआरएस) नहीं मिलने के कारण उनकी पदोन्नति स्थगित रखी है। इनके लिए पद खाली रखे गए हैं।
 
पदोन्नत किए गए सभी अफसरों को अपने वर्तमान पदों पर ही ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नत अफसरों में आठ अफसरों सुमति लाल बोहरा, एम.एल. खींची (एससी), डी.आर. मीणा (एसटी), अशोक यादव (एससी), रतनलाल लाहोटी, एच.एस. भारद्वाज, रेखा गुप्ता और सी.एस. मूथा ने अब तक अचल संपत्ति का ब्यौरा पेश नहीं किया है। इनकी पदोन्नति ब्यौरा देने तक के लिए रोक दी है।

आदेशों के अनुसार 2012 के लिए सुपर टाइम स्केल में 76, सलेक्शन स्केल में 235, सीनियर स्केल में 201 अफसरों की वरिष्ठता सूची जारी की है। यह सूची कार्मिक विभाग की वेबसाइट पर है।

एपीएआरएस नहीं मिलने से इनकी पदोन्नति स्थगित :

ए.के. भंडारी, हेमंत शेष, जी.एल. गुप्ता, राम खिलाड़ी मीणा (एसटी), लक्ष्मी बैरवा (एससी), लालचंद असवाल (एससी), धर्मेंद्र भटनागर, श्रीराम मीणा (एसटी), एम.एम. जोशी, अजय सिंह, छुट्टन लाल मीणा (एसटी), शकुंतला सिंह (एसटी), बी.एल. नवल (एससी), शिव कुमार अग्रवाल, अनिल कुमार चपलोत, विनोद अजमेरा, निवेदिता मेहरू, एस.एम. कुरैशी और जी.पी. शुक्ला।

अबव सुपर टाइम में पदोन्नत (वरिष्ठता क्रम में) :

प्रमिला सुराणा, सुनील धारीवाल, हनुमान सिंह भाटी, एम.पी. स्वामी, राजेश यादव, ए.के. सांवरिया (एससी), एम.एस. काला (एससी), हंसा सिंह देव (एसटी), जी.के. तिवारी, श्रीराम चोरड़िया (एससी), सुवालाल (एससी), आर.एस. मीणा (एसटी), वेद प्रकाश (एससी), ओम प्रकाश सहारण, भीखालाल गुप्ता, हनुमंत सिंह भाटी, के.के. सिंघल, सी.एस. बेनीवाल, एस.एस. सोहता (एससी), गौतम मुखर्जी, शरवन साहनी, बसंत कुमार डोसी, ओम प्रकाश यादव, ललित कुमार गुप्ता, बजरंग लाल शर्मा, मधु सुदन शर्मा, भंवर लाल कंदोई, छाया भटनागर, चैन सिंह पंवार, एन.पी. शर्मा, एच.एस. मीणा (एसटी), विनिता बोहरा, एस.एन. लाठी, विक्रम सिंह चौहान, कैलाश चंद अग्रवाल, लोकनाथ सोनी, पुरुषोत्तम बियानी, शुचि शर्मा, महावीर प्रसाद शर्मा, महेश भारद्वाज, विमल कुमार जैन, मनोज कुमार शर्मा, सोमनाथ मिश्रा, नारायण लाल मीणा (एसटी), राम पाल शर्मा, बी.एल. स्वर्णकार। इनमें संपत्ति का ब्यौरा नहीं देने वाले अफसरों के नाम शामिल नहीं है। मिरजू राम शर्मा की सिफारिश सील्ड कवर में रखी गई है।

मुख्यमंत्री की पहल पर की गई डीपीसी के बाद अब 75 आरएएस अधिकारियों के आईएएस बनने का रास्ता खुल गया है। सुप्रीम कोर्ट के 29 अगस्त, 2012 के आदेश की पालना में सभी विभागों की डीपीसी की बैठकें करवाकर पदोन्नतियों का सिलसिला शुरू किया गया। मुख्यमंत्री ने बजट में अबव सुपर टाइम स्केल के नए पद सृजित करने की घोषणा की थी।

यह पद राजस्थान प्रशासनिक, पुलिस और लेखा सेवा के अधिकारियों को अखिल भारतीय सेवाओं के अनुरूप पदोन्नति देने के लिए बनाया गया। आरपीएस के 20 अफसरों को आईपीएस और राजस्थान वन सेवा के 32 अफसरों को आईएफएस में पदोन्नत करने की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

क्या होगा फायदा


सुपर टाइम से अबव सुपर टाइम स्केल में चयनित हुए अफसरों को वित्तीय रूप में 3000 से 4000 रुपए तक प्रतिमाह का फायदा होगा। वहीं, सलेक्शन स्केल से सुपर टाइम होते हुए अबव सुपर टाइम स्केल में पदोन्नत अफसरों को 15,000 रुपए प्रतिमाह या इससे अधिक का फायदा होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें