सोमवार, 1 अक्तूबर 2012

अर्जुनसिंह ‘सील ऑफ मेरिट’ से सम्मानित



अर्जुनसिंह ‘सील ऑफ मेरिट’ से सम्मानित

अमेरिका में जैसलमेर के अर्जुन का सम्मान
जैसलमेर, 1 अक्टूबर/ अमेरिकन रेडियो पर दीर्घकालीन उत्कृष्ट सेवाओं एवं भारत अमेरिका केमध्य अपने रेडियो कार्यक्रमों से सांस्कृतिक संबंधांे को और अधिक प्रगाढ़ करने पर संयुक्त राज्य अमेरिकाके कनेटीकट राज्य के ’’जस्टिस ऑफ पीस ’’ द्वारा जैसलमेर के बहुआयामी व्यंिक्तत्व अर्जुन सिंह भाटी को ’’सील ऑफ मेरिट’’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भाटी विगत तीन वर्षों से अमेरीकन रेडियो पर अपने कार्यक्रम ’’अराउण्ड द वर्ल्ड विद अर्जुन सिंह’’के माध्यम से भारतीय संस्कृति की जानकारी अमेरिका सहित विश्व के अनेक देशों के श्रोताओं के समक्षप्रस्तुत कर रहे हैं।

भाटी द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम के अब तक एक सौ चौरासी एपीसोड प्रसारित किये जा चुके हैं। इनकेद्वारा प्रस्तुत किये गये समस्त एपीसोड्स को इन्टरनेट रेडियो के माध्यम से विश्व के समस्त देशों में सुना जासकता है।

अमेरिका के प्रमुख समाचार पत्र द् न्यूयॉर्क टाईम्स ने अर्जुनसिंह भाटी द्वारा प्रस्तुत किये जा रहेरेडियों शॉ को विशेष महत्व देते हुए ’’ मोस्ट इन्सपायर्ड शॉ ’’ का दर्जा दिया। इनके द्वारा प्रस्तुत रेडियो शॉ केमाध्यम से भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के साक्षात दर्शन से भारतीय सभ्यता में विश्वास रखने वाले विदेशीनागरिक अत्यधिक प्रभावित हुए जिसके फलस्वरूप अमेरीकन राज्य केनेटीकट के जस्टिस ऑफ पीस द्वाराइन्हें भारत के जैसलमेर शहर से केनेटीकट आमंत्रित कर ‘सील ऑफ मेरिट’ अवार्ड से नवाजा गया।

यह पुरस्कार संयुक्त राज्य अमेरिका के द्वारा अपने क्षेत्र में अत्यधिक श्रेष्ठता प्रदर्शित करने वालेव्यक्तियों को स्वर्ण मुद्रा अंकित कर प्रदान किया जाता है।

जैसलमेर ने पाया है गौरव

अर्जुनसिंह द्वारा पुरस्कार प्राप्त करने पर जैसलमेर के जिला प्रमुख अब्दुला फकीर, अध्यक्ष नगरसुधार न्यास उम्मेद सिंह तंवर तथा अध्यक्ष नगर परिषद अशोक तंवर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानितकिये जाने तथा भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से अमेरीका जैसे समृ़द्ध राष्ट्र में प्रसार कर ख्याति प्राप्त करनेपर हार्दिक बधाई दी है और कहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से स्वर्ण नगरी की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एकअलग पहचान बनी है जो विकसित देशों के पर्यटको को निश्चित तौर पर भारत भ्रमण हेतु आकर्षित करेगी।

भारतीय संस्कृति जगत की सेवा का इतिहास

जैसलमेर के प्रबुद्ध नागरिकों ने अर्जुनसिंह भाटी द्वारा दी जा रही वैश्विक सेवाओं पर प्रसन्नताजाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी है और कहा है कि जैसलमेर जैसे छोटे से शहर की शख़्सियत द्वारा अमेरीकनरेडियो के माध्यम से अपने कार्यक्रमों का प्रसारण करवाते हुए भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति से विश्व को पुनःपरिचित करवाने का जो प्रयास किया जा रहा है वह भारत की अन्यतम एवं समर्पित सेवा है।

---000---

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें