मंगलवार, 30 अक्तूबर 2012

सोनिया गांधी ने कुछ यूं लगायी बीजेपी को लताड़



शिमला (पत्थरिया) : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि यू.पी.ए. ने भ्रष्टाचार के खिलाफ व्यापक लड़ाई लड़ी है और भ्रष्टाचार से जुड़ी जो भी शिकायत मिली सरकार को मिली है उस पर नियामानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं बल्कि कांग्रेस के खिलाफ है और इसी का परिणाम है कि भाजपा अपने नेताओं के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों पर चुप्पी साधे हुए है।


मंगलवार को ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सोनिया गांधी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर बढ़े-बढ़े दावे करनी वाली भाजपा को जनता के बीच स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए कि उसने अपनी पार्टी के कितने भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई की है। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में आर.टी.आई. लागू कर पारदर्शी और स्वच्छ प्रशासन देने की दिशा में अपने वायदे के अनुरूप उचित कदम उठाए है जबकि भाजपा ने लोकसभा के बाद राज्यसभा में लोकपाल बिल पास नहीं होने दिया।


यू.पी.ए अध्यक्षा सोनिया गांधी ने प्रदेश की भाजपा सरकार से पूछा है कि केंद्र ने विभिन्न योजनाओं के तहत राज्य सरकार को जो करोड़ो रुपए जारी किए थे वह कहां गए? उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने खुले दिल से हिमाचल को आर्थिक सहायता दी है। लेकिन राज्य सरकार केंद्र से मिले करोड़ों रुपए की राशि खर्च ही नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि हिमाचल के गोद में बसे पहाड़ी राज्य से उनका व उनके परिवार को गहरा संबध रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपने 5 साल के कार्यकाल में यहां स्वार्थ की राजनीति की है और विकास को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया है।


उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान स्थिति को देख कर उन्हे बहुत दुख हो रहा है और इसके लिए प्रदेश सरकार जि?मेवार है। उन्होंने कहा कि सरकार की नालायकी के चलते यहां स्कूलों में अध्यापक व अस्पातालों में डाक्टर नहीं है। इसी तरह बिजली व पानी की किल्लत से प्रदेश की आम जनता परेशान है जबकि पढ़े लिखे युवकों को रोजगार के साधन नहीं मिल रहे है। सोनिया गांधी ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र के तहत कोई भी वायदा पूरा नहीं किया और अपने निजि स्वार्थ की पूर्ति के लिए मात्र यहां की जनता को गुमराह करने की राजनीति की है।


इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरभद्र सिंह, हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव चौधरी वीरेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा, विपक्ष की नेता विद्या स्टोक्स, राष्ट्रीय सचिव मनीष चतरथ और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री सुरेंद्र सिंगला भी मंच पर उपस्थित थे। इससे पूर्व शिमला शहरी के प्रत्याशी हरीश जर्नाथा, कुसु?पटी के प्रत्याशी अनिरूद्व सिंह, रामपुर के नंद लाल, चौपाल के सुभाष मंगलेट, जुब्बल के रोहित ठाकुर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव कुलदीप सिंह राठौर ने सोनिया गांधी का स्वागत किया।


महगांई चिंता का विषय
सोनिया गांधी ने कहा कि महंगाई चिंता का विषय है और केंद्र सरकार को इसका अहसास है। उन्होंने कहा कि कीमतों की बढ़ौतरी रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे है और इस दिशा में कांग्रेस शासित राज्य भी आगे आए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में सरकारों ने अपने स्तर पर सबसिडी में तीन गैस सिलैंडर देने की घोषणा की है जबकि हिमाचल में सरकार अभी तक ऐसा नहीं कर पाई है और न ही सरकार ने यहां वैट कम किया है। उन्होंने कहा कि इससे सपष्ट होता है कि प्रदेश की धूमल सरकार महंगाई कम करने के लिए कितनी संजीदा है।


एफ.डी.आई. पर जनता को गुमराह कर रही भाजपा
सोनिया गांधी ने कहा कि एफ.डी.आई. को लेकर भाजपा जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि किसानों और आम आदमी की भलाई के लिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है जबकि जनता के हितों को दरकिनार कर इसका विरोध कर रही है। उन्होंने कहा कि एफ.डी.आई. को प्रदेश में लागू करना राज्य सरकार की मर्जी पर है जिसके कारण हिमाचल के लोगों भी इससे वंचित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें