बुधवार, 1 अगस्त 2012

राजस्थान को सूखे से निबटने के लिए 424 करोड़ रु. का पैकेज

नई दिल्ली. देश के आधे से ज्यादा भाग में कमजोर मानसून की स्थिति से निपटने के लिए केंद्र ने मंगलवार को कई उपाय किए। इसके तहत सूखे जैसी स्थिति का सामना कर रहे राज्यों के लिए 2,000 करोड़ रुपए का राहत पैकेज मंजूर किया गया। राजस्थान को 424 करोड़ रुपए मिलेंगे। साथ ही खड़ी फसल बचाने के लिए किसानों को 50 प्रतिशत डीजल सब्सिडी देने का भी निर्णय हुआ। कृषि मंत्री शरद पवार की अध्यक्षता में सूखे पर गठित अधिकार प्राप्त मंत्री समूह (ईजीओएम) की बैठक में यह घोषणा की गई। देश के 627 जिलों में से लगभग 64% जिलों में कम बारिश हुई है। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, महाराष्ट्र और कर्नाटक में स्थिति गंभीर है। किस राज्य को क्या? राज्यराशि (करोड़ रु.) राजस्थान424 महाराष्ट्र 501 गुजरात 320 कर्नाटक 195 यह भी मिला453 करोड़ रुपए इन क्षेत्रों में पीने के पानी की आपूर्ति सुधारने 50 करोड़ रुपए पशु चारे की पैदावार बढ़ाने के लिए दिए जाएंगे। इन्हें डीजल सब्सिडी जहां 15 जुलाई तक बारिश सामान्य से 50 प्रतिशत कम रही है। जिन्हें राज्यों ने सूखा प्रभावित घोषित कर दिया है। जहां 15 दिन या इससे अधिक समय से बारिश नहीं हुई है। सब्सिडी का भार केंद्र और राज्य बराबर-बराबर वहन करेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें