रविवार, 1 जुलाई 2012

साधु बनने की चाह में बन बैठा नपुंसक

साधु बनने की चाह में बन बैठा नपुंसक
अजमेर। पत्नी की मौत के बाद वियोग में डूबा राजस्थान के एक शख्स पर साधु बनने की धुन इस कदर सवार हुई कि वह इस जुनून में नपुंसक बन बैठा। नागौर के इस युवक ने शुक्रवार को अपना लिंग काट लिया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अजमेर के जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार पीडित युवक कैलाश नागौर बडू निवासी है। करीब 8 साल पहले कैलाश की पत्नी की मौत हो गई थी। तभी से वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। पिछले कई दिनों से उसपर साधु बनने की धुन सवार थी। इसी चक्कर में वह अपना लिंग काट बैठा।

कैलााश के छोटे भाई राधेश्याम के अनुसार कई दिनों से उसका भाई मानसिक हालत रूप से परेशान था। वह हमेशा घर पर आध्यात्म और संयासी बनने की बात करता था। शुक्रवार को उसने लिंग काट लिया और जब उसकी हालत बिगड़ती देखी तो अस्पताल में भर्ती कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें