बुधवार, 13 जून 2012

नहीं रहे ग़ज़ल सम्राट मेहदी हसन,

इस्लामाबाद। भारत में जन्मे गजल बादशाह मेहदी हसन का आज कराची के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 84 साल के थे। जियो न्यूज के मुताबिक उनके बेटे आरिफ ने बताया कि उनके पिता का एक निजी अस्पताल में सांस लेने में तकलीफ के बाद निधन हो गया। हसन को पिछले महीने ही अस्पताल से छुट्टी दी गई थी। वह एक दिन बाद ही दोबारा अस्पताल पहुंच गए थे लेकिन उन्हें वेंटीलेटर पर नहीं रखा गया था।PHOTOS:नहीं रहे ग़ज़ल सम्राट मेहदी हसन, देखिए कुछ ख़ास तस्वीरें 

आरिफ ने बताया, "मेरे पिता बीते 12 साल से बीमार थे लेकिन इस साल पिछले महीने उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी।" हसन के दुनियाभर में लाखों प्रशंसक हैं। उन्हें कई साल से फेंफड़ों, सीने सम्बंधी व कई अन्य बीमारियां थीं। हसन के घर में उनके नौ बेटे व पांच बेटियां हैं। उन्होंने दो विवाह किए थे। उनकी दोनों पत्नियों का निधन हो चुका है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें