गुरुवार, 14 जून 2012

बच्चों से कराते थे न्यूड योगा,ओरल सेक्स



बच्चों से कराते थे न्यूड योगा,ओरल सेक्स

चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक का अपना घर अय्याशी का अड्डा बना हुआ था। यहां पांच से 10 साल के बच्चों से न्यूड योगा और ओरल सेक्स कराया जाता था। अपना घर की संचालिका जसवंती देवी का दामाद जय भगवान सिंह और ड्राइवर सतीश बच्चों को यह सब करने के लिए मजबूत करते थे। सतीश न्यूड योगा करते हुए फिल्म उतारता था। यही नहीं लड़कियों के गर्भवती होने पर उनका गर्भपात करा दिया जाता था। यहां रहने वाली एक महिला को तो एड्स से ग्रसित पाया गया है।

शादी की नौटंकी और सेक्स
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से गठित दो सदस्यीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह चौंकाना वाला खुलासा किया है। एडवोकेट अनिल मल्होत्रा और सुदीप्ति शर्मा ने बुधवार को हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंप दी। रिपोर्ट के मुताबिक अपना घर में रहने वाली लड़कियों को रसूखदार लोगों के सामने परोसा जा रहा था। लड़कियों को यह कहते हुए पुरूषों के गले में माला पहनाने के लिए मजबूर किया जाता था कि तुम्हारी शादी हो गई है। इसके बाद उन्हें शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहा जाता था। रिपोर्ट के अनुसार अपना घर से दूसरी जगह शिप्ट की गई महिला को एचआईवी पोजिटीव पाया गया है। जसवंती देवी ने एक गूंगी और बहरी बच्ची को तीन बार बेचा था। एक अन्य बच्ची प्रेगनेंट हो गई थी। गौरतलब है कि हाल ही में राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने हाल ही में अपना घर पर छापा मारा था।
नशा देकर होता था यौन शोषण
लड़कियों को टूथपाउडर के नाम पर दिया जाने वाला सफेद पाउडर नशा था जिसका इस्तेमाल लड़कियों के यौन उत्पीड़न के लिए किया जा रहा था। यही नहीं छोटे बच्चों को मंदिरों में चोरी करने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था और इसके लिए उन्हें गंजा करके रखा जाता था। रिपोर्ट में बताया गया कि करनाल के नारी निकेतन में रहने वाली पांच लड़कियों ने कमेटी के समक्ष शारीरिक उत्पीड़न की शिकायत की। लड़कियों ने कहा कि उन्हें जबरन गोलियां खिलाकर उनका गर्भपात कराया गया। पानीपत स्थित मदर टेरेसा मिशनरी ऑफ चेरेटी में रहने वालों की हालत तो ऎसी थी कि वे अपनी शिकायत भी नहीं बता पाए। उन्हें देखकर अंदाजा लगाया जा सकता था कि बच्चे नशे की हालत में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें