गुरुवार, 14 जून 2012

गोल्ड मेडलिस्‍ट महिला एथलीट पर 'रेप' का आरोप, गिरफ्तार

कोलकाता. एशियाई खेलों में गोल्‍ड मेडल जीतने वाली पिंकी प्रमाणिक पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि पिंकी महिला नहीं बल्कि पुरुष है और उसने एक महिला के साथ रेप करने की कोशिश की। इन आरोपों के बाद पिंकी प्रमाणिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
पीडिता ने उत्‍तरी 24-परगना के बगुहाटी पुलिस स्‍टेशन में पिंकी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने एथलीट को गिरफ्तार कर लिया।

तीन साल पहले एक सड़क हादसे में जख्‍मी होने के बाद पिंकी ने एथलीट से संन्‍यास ले लिया है। 400 मीटर और 800 मीटर की दौड़ में माहिर पिंकी ने 4×400 रिले की नेशनल टीम के साथ भी कई कामयाबियां हासिल की हैं। पिंकी ने 2006 कॉमनवेल्‍थ खेलों में रजत, 2006 एशियाई खेलों में गोल्‍ड और एशियाई इंडोर खेलों (2005) में गोल्‍ड मेडल जीता है। पिंकी ने 2006 सैफ खेलों में 400 मीटर, 800 मीटर और रिले दौड़ में गोल्‍ड मेडल जीते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें