रविवार, 4 मार्च 2012

पाक में लड़की के प्रेम विवाह का बदला लड़के के घर की महिलाओं से लिया

लाहौर.पाकिस्तान के लाहौर में दिल दहला देने वाली घटना के तहत एक लड़की के प्रेम विवाह करने से नाराज उसके 100 से ज्यादा सम्बन्धियों ने उसके पति के घर पर हमला कर दिया और बदले में उसकी 50 वर्षीय मामी को अर्धनग्न कर उसे गलियों में घुमाया तथा अन्य महिलाओं को अपमानित किया और एक का अपहरण तक कर लिया।

 



पुलिस ने बताया कि यह घटना मुज्जफरगढ की बस्ती शेरवाली इलाके की है जहां अदरा नाम की इस लडकी ने कुछ दिनों पूर्व नादिर के साथ प्रेम विवाह कर लिया।





लड़की की इस हिमाकत से आग बबूला उसके गांव के 100 से ज्यादा लोगों ने आज लड़के के घर पर हमला बोल दिया। उन्होंने उसकी 50 वर्षीय मामी को अपमानित किया और अन्य महिलाओं को प्रताड़ित किया तथा एक का अपहरण भी कर लिया।





घटना की सूचना मिलने के बाद कुंडई पुलिस ने 61 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें