सोमवार, 2 जनवरी 2012

मंत्री बोले-कितनी चमड़ी ढंकी जाए, महिलाओं को पता होना चाहिए



हुबली. कर्नाटक के महिला और शिशु कल्याण मंत्री सी सी पाटिल एक विवादास्पद बयान देकर फंस गए हैं। पाटिल के मुताबिक, मैं निजी तौर पर इस हक में नहीं हूं कि महिलाएं भड़काऊ कपड़े पहने और यह सोचें कि वे चाहे जो पहने उन्हें सम्मान की नज़रों से देखा जाए।' उन्होंने यह भी कहा कि महिला को पता होना चाहिए कि उन्हें कितनी चमड़ी (स्किन) ढकनी है।


पाटिल ने कहा कि बलात्कार और यौन छेड़छाड़ के मामले तभी होते हैं जब पुरुषों के नैतिक मूल्य में गिरावट आ जाती है। साथ ही महिलाएं भड़काऊ कपड़े पहनकर पुरुषों की नैतिकता को गिरा देती हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें