गुरुवार, 29 दिसंबर 2011

अमृत जैन बने नाकोड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष

अमृत जैन बने नाकोड़ा ट्रस्ट के अध्यक्ष

बालोतरा नाकोड़ा ट्रस्ट के बुधवार को हुए चुनाव में एडवोकेट अमृत जैन को अध्यक्ष चुना गया। चौबीस ट्रस्टियों ने मतदान में भाग लिया। इसमें तीन पदाधिकारी भी चुने गए। ट्रस्ट के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल तीन साल का रहेगा। जैन तीर्थ नाकोड़ा ट्रस्ट पदाधिकारियों के चुनाव की प्रक्रिया 20 दिसंबर को शुरू हुई थी। इस दौरान पहले 24 ट्रस्टियों के चुनाव हुए। बुधवार को ट्रस्टियों ने अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया। इस दौरान एडवोकेट अमृत जैन बाड़मेर को अध्यक्ष चुना गया। भूरचंद जीरावला उपाध्यक्ष, गणपतचंद पटवारी बालोतरा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अमृत जैन ने कहा कि नाकोड़ा तीर्थ के विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे। धार्मिक पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थल को विकसित करने के भरसक प्रयास किए जाएंगे।

ये बने ट्रस्टी : नाकोड़ा ट्रस्ट के ट्रस्टी पद पर मालानी क्षेत्र से मदनलाल सालेचा जसोल, सिणधरी क्षेत्र से रूघनाथमल देसाई सिणधरी, बाड़मेर शहर लूणकरण बोथरा, अमृतलाल जैन, वीरचंद वडेरा, रतनलाल बोहरा, हंसराज पड़ाईया, रतनलाल संकलेचा बाड़मेर, चौहटन से बाबूलाल सेठिया, शेष मालानी क्षेत्र से ज्ञानीराम मालू, बालोतरा शहर से गणपतचंद पटवारी, उ?ामचंद मेहता, हुलासचंद बाफना, सिवांची सिवाना भूरचंद जीरावला, सुमेरमल बागरेचा, शेष पैंतीसी भंवरलाल गुलेच्छा मोकलसर, सिवंाची की स?ााइसी नवरत्नमल श्रीश्रीमाल, पचपदरा के सात गांवों से महेन्द्र चौपड़ा, अड़तालिसी क्षेत्र संघवी अशोक कुमार पुखराज ततगढ़, गोड़वाड़ क्षेत्र से रणवीर गोमावत, शेष पाली जिला पारसमल धारीवाल, जालोर क्षेत्र भंवरलाल खिंवसरा, जोधपुर से अनिल सिंघवी जोधपुर, शीतलराज भंसाली को चुना गया।

गणपत चंद कोषाध्यक्ष, भूरचंद उपाध्यक्ष बने, तीन साल का होगा कार्यकाल


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें