बुधवार, 2 नवंबर 2011

भाजपा नेता शैतानसिंह ने कहा लोगों को किया जाएगा जागरूक

महंगाई व भ्रष्टाचार से सभी परेशान

भाजपा नेता शैतानसिंह ने कहा लोगों को किया जाएगा जागरूक

पोकरणदेश में चारों ओर घोटाला फैला हुआ है। केन्द्र सरकार कमजोर है। लूट में केन्द्र सरकार के नेता पूर्ण रूप से लिप्त है। यह उद्गार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तथा वरिष्ठ नेता शैतानसिंह भाटी ने कही। वे लालकृष्ण आडवाणी की जनचेतना रथ यात्रा को लेकर पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के साथ साथ राज्य सरकार के भी कई नेता भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। जिसके कारण आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। लोगों को अब जागृत होना चाहिए तथा भ्रष्टाचार व महंगाई के खिलाफ आगे आकर विरोध करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को एकजुट करने तथा भ्रष्टाचार व महंगाई के विरोध में लालकृष्ण आडवाणी द्वारा जनचेतना रथ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष व वरिष्ठ नेता जुगलकिशोर व्यास ने कहा कि भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस की नोट के बदले वोट की नीति को सबके समाने उजागर किया था। उन्हीं नेताओं को कांग्रेस सरकार द्वारा जेल में डाल दिया गया है तथा दोषियों को बाहर रखा गया।

आडवाणी की रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं का दल पोकरण से अपने अपने वाहनों के माध्यम से जोधपुर के लिए रवाना होगा। जिले के सभी गांवों तथा ढाणियों में से कार्यकर्ताओं को इस रथ यात्रा में भाग लेने के संबंध में जिम्मेदारियां सौंपी गई है। वरिष्ठ नेता शैतानसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पोकरण विधानसभा क्षेत्र की टीम में एडवोकेट जुगलकिशोर व्यास, रणवीरसिंह गोदारा, नारायणसिंह तंवर, मनोहरसिंह छायण, संजय व्यास, मदनसिंह राजमथाई, मोहनसिंह गडी, उम्मेदसिंह शामिल है। उन्होंने बताया कि इस टीम के द्वारा प्रत्येक ग्राम पंचायत में बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी। इसी के साथ स्थानीय समस्याओं को, जो कार्य वर्तमान में नहीं हो पाए हैं उन्हें सूचीबद्ध कर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सौंपा जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें