सोमवार, 28 नवंबर 2011

वीर्य के लिए महिलाओं ने कर डाला पुरुष का रेप

अभी तक यही सुनने में आता रहा है कि किसी पुरुष ने महिला के साथ बलात्कार किया। लेकिन पहली बार महिलाओं द्वारा पुरुषों के बलात्कार का मामला सामने आया है। जिम्बाब्वे में एक व्यक्ति की शिकायत पर पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पीड़ित का आरोप है कि इन महिलाओं ने उसे कामोत्तेजक दवाएं खिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। और‌ फिर उसे झाड़ियों में फेंककर फरार हो गईं।For semen of men raped by women
वीर्य के लिए है मान्यता
पुलिस ने बताया‌ कि वीर्य का इस्तेमाल विभिन्न रीति-रिवाजों और धार्मिक कार्यों के लिए किया जाता है। इस घटना के पीछे भी यही वजह नजर आ रही है। यहां कुछ रीति-रिवाजों में वीर्य के इस्तेमाल के पीछ मान्यता है कि इससे आर्थिक संपन्नता आती है। पुलिस का कहना है कि वीर्य को देश के बाहर बेचने की भी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

सबकुछ हुआ फिल्मी अं‌दाज में
बलात्कार के पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि इन महिलाओं ने उसे लिफ्ट देने के बहाने गाड़ी में बिठाया और उसके बाद एक इंजेक्‍शन के ‌जरिए बलपूर्वक उसको कामोत्तेजक दवाएं दी। इसके बाद तीनों महिलाओं ने बारी-बारी से उसके साथ कई बार संबंध बनाए। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि बलात्कार के बाद महिलाओं ने उसे झाड़ियों के पास फेंक दिया। झाड़ियों के पास काम कर रहे कुछ लोगों ने उसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।

कानून में कोई सजा नहीं
जिम्बाब्वे के कानून में महिला द्वारा पुरुष के बलात्कार के लिए कोई सजा नहीं है। इसलिए इन महिलाओं पर अश्लील हरकतें करने, हमला करने संबंधी कुल 17 आरोप लगाए गए हैं। महिलाओं को गिरफ्तार करने में भी पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। पीड़ित व्यक्ति द्वारा दिए गए बयान के आधार पर इन महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। इनकी गा‌ड़ी से पुलिस को इस्तेमाल किए हुए 31 कंडोम भी मिले।

महिलाओं ने खुद को बताया सेक्स वर्कर
वहीं महिलाओं ने पुरुष के साथ बलात्कार की घटना से इंकार किया है। उनका कहना है ‌कि वे सेक्स वर्कर हैं और इसलिए उनकी गा‌ड़ी में कंडोम मिले। पुलिस अब इन महिलाओं को कोर्ट में पेश करेगी।

1 टिप्पणी:

  1. हा ,हा ,हा ,हा ,मेने तो मेरी जिन्दगी में पहलीबार सुना है , ऐसा अयाश किस्सा, आदमी ओरत का बलात्कार कर सकता है ,और बलात्कार होते भी है ,जब ओरत की इजात तार तार हो जाती है ,इस हादसे में आदमी के साथ बहुत ही बुरा हुआ है ,लेकिन इज्जत दोनों की बच गयी .

    जवाब देंहटाएं