मंगलवार, 1 नवंबर 2011

भारत में भी बाज नहीं आईं लेडी गागा, भद्दा माइक इस्‍तेमाल कर पैदा किया विवाद



नई दिल्‍ली. पहली बार भारत आईं पॉप स्‍टार लेडी गागा यहां भी विवाद को जन्‍म देने से बाज नहीं आईं। फार्मूला वन रेस के बाद पार्टी में जलवे बिखेरने वाली गागा ने अपनी अदाओं से लोगों को तो जबरदस्‍त लुभाया, लेकिन उनकी यह अदा ही विवाद का सबब भी बन गई।



भारत में हुए पहले फार्मूला वन रेस के बाद आयोजित पार्टी में लेडी गागा ने गाते वक्‍त जो माइक इस्‍तेमाल किया, वह लंदन तक में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह माइक पुरुषों के जननांग के आकार का था। इसे होठों से लगाए गागा की तस्‍वीर छापते हुए ब्रिटिश अखबार 'डेली मेल' ने इसे 'संदिग्‍ध माइक' बता कर इसकी आलोचना की है।





हालांकि माइक को लेकर आलोचना झेल रही गागा की फैशन के लिए काफी तारीफ हो रही है। गागा की पोशाक में भी भारतीयता और पश्चिम के फैशन का मिलाजुला रूप दिख रहा था। लेकिन लेडी गागा की शानदार प्रस्तुति और वेशभूषा पर उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया माइक हावी पड़ गया। हालांकि गागा के लिए यह कोई नई बात नहीं है। वह इससे पहले भी कई बार अश्लीलता की हद पार कर चुकी हैं। गागा पर अमेरिका में पॉप के जरिए पोर्न को बढ़ावा देने के आरोप लगते रहे हैं। उनके कई गीतों को बच्चों के लिए बैन भी किया गया है।



गागा की परफार्मेंस में एक बात यह खास होती है कि वह हर बार कुछ न कुछ ऐसा जरूर करती हैं जो चर्चा का विषय बन जाता है। शायद इस बार गागा ने इसके लिए माइक को ही जरिया बनाया।



हालांकि गागा स्वयं भारत के दौरे को लेकर काफी उत्साहित थी। जब वो दिल्ली में पहली बार पत्रकारों के सामने आईं तो उनके हेयर स्टाइल में भारत के तिरंगे के रंग दिख रहे थे। गागा ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा था कि भारत एक खूबसूरत देश है लेकिन इससे भी ज्यादा खूबसूरत यहां के लोग हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें