सोमवार, 28 नवंबर 2011

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना,15 जिंदा जले

महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना,15 जिंदा जले

नागपुर। महाराष्ट्र में एक सड़क दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 57 अन्य घायल हो गए। इनमें से 35 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुलढ़ाना में दो बसों की भिड़ंत के चलते यह हादसा हुआ। हादसा नागपुर-औरंगाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। सूत्रों के मुताबिक टक्कर के बाद दोनों बसों में आग लग गई। इसमें 15 यात्री जिंदा जल गए। एक बस पुणे से नागपुर जा रही थी। बताया जा रहा है कि तेज गति की वजह से यह हादसा हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें