बुधवार, 2 नवंबर 2011

मुंबई में बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: 100 से अधिक लड़कियां, दलाल और ग्राहक गिरफ्तार

मुंबई.मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने ग्रांड ट्रंक रोड इलाके में छापामारी की कार्रवाई में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। छापे में 100 से ज्यादा लोगों की गिरफ्तारी की गई है जिसमें लड़कियां, दलाल और ग्राहक शामिल हैं। पुलिस कई दिन से इस सेक्स रैकेट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही थी।

कुछ दिन पहले ही एक अन्य सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए मुंबई पुलिस ने 21 लड़कियों को छुड़ाया था जिसमें 6 नाबालिग भी शामिल थीं। पुलिस के मुताबिक लंबे समय से देह व्यापार के इस नेटवर्क के बारे में सुराग मिल रहे थे। मंगलवार देर रात मारे गए छापे में कई लड़कियां, दलाल और ग्राहक पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
दस हजार में नाबालिग लड़की!
मुंबई पुलिस ने एक थ्री स्टार होटल में चल रहे वेश्यावृत्ति के धंधे का भंड़ाफोड़ भी हाल ही में किया है। मुंबई के सहार एयरपोर्ट के सामने स्थित कुमरिया रेसीडेंसी नाम के थ्री स्टार होटल में दस हजार रुपए के बदले में नाबालिग लड़कियां परोसी जाती थी।
पुलिस ने इस होटल में फर्जी ग्राहक भेजकर पहले वेश्यावृत्ति की पुष्टी की फिर विशेष एसीपी वंसत ढोबले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर नाबालिग और विकलांग अनाथ लड़की समेत तीन महिलाओं को वेश्यावृत्ति के चंगुल से छुड़ाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक यही होटल आसपास के होटलों को भी लड़कियां सप्लाई करता था। एक लड़की के लिए ग्राहक से दस हजार रुपए लिए जाते और जिसमें से दो हजार लड़की को देकर बाकी होटल कर्मी कमीशन के रूप में रख लेते। लड़कियों को कुरियर की गाड़ी में डालकर होटलों में सप्लाई किया जाता। पुलिस ने होटल मैनेजर शकील शेख, वेटर सिद्धु महंतो, धर्मेंद्र सिंह और सप्लायर महिला शाइन शेख को गिरफ्तार किया है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें