रविवार, 2 अक्तूबर 2011

जालोर न्यूज़ बॉक्स ...आज की खबरे Sun, Oct 02, 2011

थानेदार निलंबित, मुख्यालय जोधपुर

जालोर। शराब तस्करों के साथ जोधपुर की एक होटल में शराब के जाम छलकाने वाले उप निरीक्षक राजेन्द्रसिंह को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि शराब तस्करों के साथ शराब की पार्टी में शरीक आरोपी उप निरीक्षक को निलंबित कर मुख्यालय जोधपुर कर दिया गया है। मामले की जांच जालोर डिप्टी देवकिशन शर्मा को सौंपी है।

यह था मामला
जालोर जिले में शराब तस्करी के एक मामले में हरियाणा से एक आरोपी को जालोर में पदस्थापित थानेदार राजेन्द्रसिंह व जैसलमेर में पदस्थापित कांस्टेबल प्रहलादसिंह गिरफ्तार कर लाए थे। उन्होंने आरोपी को जालोर लाने के बजाय जोधपुर के एक होटल में रोक कर रखा। वहीं आरोपी के साथ गुरूवार को शराब के जाम छलकाए। मामला उजागर होने पर एसपी ने उप निरीक्षक को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। आरोपी थानेदार को हाल ही में जालोर यातायात प्रभारी लगाया था। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय जोधपुर रहेगा।

इनका कहना है...
पु लिस उप निरीक्षक को शराब पार्टी मे शरीक होने के आरोप में निलंबित किया गया है। इस दौरान उनका मुख्यालय जोधपुर रहेगा। इस पूरे मामले की जांच उपाधीक्षक देव किशन शर्मा करेंगे।
राहुल बारहट पुलिस अधीक्षक, जालोर

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत

सांचौर। नगर के मौखपुरा नेशनल हाईवे पन्द्रह पर शुक्रवार रात एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मौखुपुरा निवासी किशनलाल पुत्र मालाराम विश्नोई ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि नेशनल हाईवे पन्द्रह पर सुरेन्द्रसिंह(30) पुत्र दिलीपसिंह राजपूत निवासी झापरिया पंजाब पैदल जा रहा था।

पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 108 एम्बुलेंस ने उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया जहां पर इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचित किया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।


शराब तस्कर दो दिन के रिमाण्ड पर

भीनमाल। बागोड़ा थाना क्षेत्र के रंगाला गांव से गत 31 जून को बरामद शराब से भरे टैंकर के मामले में पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। जिसे शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमाण्ड पर भेजा गया। मामले की जांच भीनमाल पुलिस निरीक्षक दलपतसिंह भाटी कर रहे हैं।

भाटी ने बताया कि हनुमानगढ़ जिले के टिबी निवासी सुभाष पुत्र दीवानचंद जैन को पुलिस ने जालोर से गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि बागोड़ा पुलिस ने गत 31 जून को रंगाला गांव में दबिश देकर एक टैंकर में भरी शराब बरामद की थी। मामले में जैन आरोपी वांछित चल था। इसी मामले में जोधपुर में शराब तस्कर के साथ जाम छलकाने के मामले में जिला मुख्यालय पर यातायात प्रभारी राजेन्द्रसिंह को पुलिस अधीक्षक राहुल बारहट ने निलम्बित किया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें