सोमवार, 31 अक्तूबर 2011

कसाईयों की भीड़ मुझे जिंदा जलाने वाली थी : पुलिसकर्मी

अहमदाबाद। शहर के जुहापुरा इलाके में कसाईयों के चंगुल से बछड़ों को छुड़ाने गए पुलिसकर्मियों पर कसाईयों ने हमला बोल दिया था। इस हमले में घायल एक पुलिसकर्मी ने बताया है कि टाटा सूमो को आग लगाने के बाद कसाईयों का टोला उसे इसी जलते वाहन में फेंकने वाला था लेकिन अन्य कुछ लोगों ने उसे वहां से निकाल लिया था। इस संबंध में पुलिस ने आरोपी इकबाल और उसके 6 शार्गिदों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 200 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



अहमदाबाद में कसाईयों ने किया पुलिस पर हमला, पुलिस वाहन भी फूंका
अहमदाबाद। गौ-हत्या प्रतिबंध लगने के कारण एक बछड़े को कसाईयों के चंगुल से बचाने गई पुलिस पर कसाईयों ने जबर्दस्त हमला कर दिया। शनिवार शाम 7.00 बजे हुई इस वारदात के कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस पर हमला करने के साथ ही कसाईयों ने पुलिस वाहन टाटा सूमो को भी आग के हवाले कर दिया।

जुहापुरा संकतलित नगर ए वार्ड के पास स्थित बाजार में रविवार सुबह पुलिस को जानकारी मिली थी कि कसाईयों के पास एक बछड़ा है। इसी बछड़े को पुलिस कसाईयों से मुक्त कराने पहुंची थी, लेकिन पुलिस और कसाईयों के बीच झड़प हो गई और पत्थरबाजी शुरू हो गई।

कसाईयों के हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल जयदीप सिंह घायल हो गया है। कसाईयों की भीड़ ने पुलिस के वाहन टाटा सूमो को भी आग लगा दी। पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें