सोमवार, 31 अक्तूबर 2011

साधू को मिला गणित का सबसे बड़ा अवार्ड

साधू को मिला गणित का सबसे बड़ा अवार्ड

कोलकाता। रामकृष्ण मिशन विवेकानंद यूनिवर्सिटी के साधू महान महाराज को गणित के लिए देश के सबसे बड़े शांति स्वरूप भटनागर अवार्ड से नवाजा गया है। गणित के विद्वान महान महाराज पिछले दो दशक से हाइपरबोलिक ज्यामिती और टोपोलोजी पर काम कर रहे हैं।

45 वर्षीय महाराज फर्राटेदार अंग्रेजी, हिंदी और बंगाली बोलते हैं। महान मित्र में जन्मे महाराज ने सेंट जेवियर्स से स्कूली शिक्षा ग्रहण की। उन्होंने आईआईटी कानपुर से इंजीनियर की पढ़ाई की। लेकिन जल्द ही उन्हें महसूस हुआ कि वे इस क्षेत्र से खुश नहीं है।

एमएसी करने के बाद वे यूनिवर्सिटी और केलिफॉर्निया गए। वहां से आने के बाद वे मठवासी हो गए और सन्यासी बन गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें