रविवार, 2 अक्तूबर 2011

दलाई लामा को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार

दलाई लामा को मिलेगा गांधी शांति पुरस्कार

जोहान्सबर्ग। तिब्बती धर्म गुरू को इस वर्ष का गांधी शांति पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रपति की पोती एला गांधी ने गांधी जयंती के मौके पर दलाई लामा को यह पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की। एला ने दक्षिण अफ्रीकी सरकार से लामा को वीजा दिए जाने की अपील की है।

यह पुरस्कार अगले रविवार को डरबन सिटी हॉल में दिया जाएगा। एला के मुताबिक दलाई लामा धर्म गुरू है, राजनीतिक शख्सियत नहीं है, इसलिए उन्हें वीजा देने में कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। माना जा रहा है कि चीन के दवाब के चलते वीजा द. अफ्रीका धर्मगुरू को वीजा देने से इनकार कर सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें