बुधवार, 28 सितंबर 2011

गन प्वाइंट पर लुटी लड़की की अस्मत लेकिन वो चुप रहे!

लुधियाना .चार युवकों ने गन प्वाइंट पर एक युवती का अपहरण कर लिया। अलग अलग जगहों पर ले जाकर उन लोगों ने उससे बलात्कार किया। किसी तरह वह युवती आरोपियों के चंगुल से छूटकर वापस आ गई। उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई, लेकिन बदनामी कारण वे लोग चुप रहे। मंगलवार को ही उन लोगों ने इस बारे में थाना हैबोवाल में सूचना दी।



जिस पर पीड़ित युवती का मेडीकल कराया गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ अपहरण कर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान किचलू नगर के रहने वाले स्मिर, चंदन नगर निवासी वरुण उर्फ विक्की, हंबड़ां के मेहताब व कृष्णा नगर के पंकज के रूप में हुई है। एसएचओ, थाना हैबोवाल रंधीर सिंह ने बताया कि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को दिए गए बयानों में पीडि़त युवती का कहना है कि घटना 10 सितंबर की है। वह सुबह अपने घर से निकली।



कृपाल नगर पुली पर सफेद रंग की स्विफ्ट कार में सवार चार युवकों ने से रोक लिया। उन लोगों ने उसे जबरन कार में बैठाना चाहा। उसका कहना है कि मेहताब को वह पहले से जानती थी। उन लोगों ने उसे पिस्तौल दिखाई और धमकाया। इसके बाद आरोपी हंबड़ां ले गए। वहां उन लोगों ने उससे गैंग रेप किया। बाद में वह उसे चार दिनों तक सुनेत व अलग अलग जगहों पर ले जाकर रेप करते रहे।



चार दिन बाद किसी तरह वह आरोपियों के कब्जे से छूटकर निकली। मंगलवार को पुलिस ने उसका सिविल अस्पताल में मेडीकल कराने के बाद स्वैब जांच क लिए लैब में भेज दिया है।



आरोपियों के खिलाफ अपहरण व बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापामारी जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



- रंधीर सिंह, एसएचओ, थाना हैबोवाल

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें