मंगलवार, 2 अगस्त 2011

जज रह गए दंग, 100 साल में बनी ब्यूटी क्वीन

100 साल की फेल्मा श्रिमशायर इस साल की मिस अलबामा नर्सिग होम पेजेंट चुनी गई हैं। बुजुर्ग महिलाओं के इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट में 75 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।
हूवर के विनफ्रे होटल में प्रतियोगी जमा हुए थे। यहां जजों के सामने उन्हें 15 मिनट का इंटरव्यू देना था। जिसमें जज किसी भी तरह के सवाल पूछ सकते थे।
फेल्मा की कहानी ने जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वे द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान सेना में काफी समय काम कर चुकी हैं। इसके बाद वे 1976 में सिविल सर्विसेस जॉब से रिटायर हुईं। अपनी जिंदगी में वे अमेरिका के सभी 50 राज्य, कनाडा के हर प्रांत और लगभग पूरे यूरोप का दौरा कर चुकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें