शुक्रवार, 3 जून 2011

कलेक्टर गिर्राज सिंह ने कार्यभार संभाला


कलेक्टर गिर्राज सिंह ने कार्यभार संभाला
सवाई माधोपुर & नवनियुक्त कलेक्टर गिर्राज सिंह कुशवाह ने जैसलमेर से सवाई माधोपुर पहुंच कर गुरुवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कुशवाह बुधवार रात को यहां आने के बाद गुरुवार सुबह त्रिनेत्र गणेश जी के दर्शनों के लिए गए। बाद में कार्यालय आकर कार्यवाहक कलेक्टर जिला परिषद के सीईओ भंवर सिंह से कार्यभार ग्रहण किया। दोपहर बाद उन्होंने मुख्य सचिव से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए वार्ता की। वार्ता के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक ली। गुरुवार को दिन भर कार्यालय के कामकाज एवं व्यवस्थाओं के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। कलेक्टर शुक्रवार सवेरे 11 बजे राजस्व अधिकारियों की बैठक लेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें