रविवार, 29 मई 2011

नाकाबंदी तोड़ी पुलिस पर फायर


नाकाबंदी तोड़ी पुलिस पर फायर 

आहोर। निकटवर्ती छीपरवाड़ा-कानीवाड़ा सड़क मार्ग पर शनिवार अलसुबह अज्ञात लोगों ने पुलिस नाकाबंदी तोड़ वाहन से भाग की कोशिश की। इस दौरान पीछा कर रहे पुलिस दल पर इन लोगों ने पिस्टल से फायर किया। इसके बावजूद पुलिस ने उनका गोदन तक पीछा किया, लेकिन वे गोदन से बादनवाड़ी के रास्ते चकमा देकर भागने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार थाने के हैड कांस्टेबल सहीराम विश्Aोई के नेतृत्व में पुलिस के जवान अलसुबह करीब साढ़े चार बजे निकटवर्ती छीपरवाड़ा तिराहे पर नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान मेड़ा ऊपरला की तरफ से दो वाहन आए। जिसमें पहला वाहन सफेद रंग का था। उसके पीछे एक हरे रंग की जीप आरजे04 टीए 0122 आ रही थी।
पुलिस टीम ने वाहनो को रूकने के लिए इशारा किया। इस दौरान जीप चालक पुलिस नाकाबंदी तोड़कर भाग निकला। पुलिस के जवानों ने सरकारी जीप से उसका पीछा किया। छीपरवाड़ा-कानीवाड़ा सड़क मार्ग पर पुराना ऊण गांव में जीप में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने पिस्टल से पुलिस वाहन पर फायर किया।
इसके बावजूद पुलिस ने उनका पीछा जारी रखा। पुलिस ने उनका गोदन तक पीछा किया, लेकिन वाहन में सवार अज्ञात व्यक्ति गोदन से बादनवाड़ी के रास्ते फरार हो गए। इस संबंध में हैड कांस्टेबल सहीराम विश्Aोई ने वाहन में सवार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।
 इन्होंने कहा
मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।
 
बुद्धाराम , थाना प्रभारी, पुलिस थाना आहोर
आहोर क्षेत्र में शनिवार सुबह नाकाबंदी के दौरान अज्ञात लोगों ने पुलिस दल पर फायर किया है। इस मामले में आरोपियों के वाहन को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
राहुल बारहट, पुलिस अधीक्षक, जालोर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें